
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – World Earth Day : यानी पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य केवल प्रदूषण, वनों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग सहित मुद्दों के बारे में जागरुकता फैलाना है। साथ ही .वर्ल्ड अर्थ डे पर हर साल एक नई थीम रखी जाती है इस साल 2022 की थीम है ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’ यानी ‘हमारी पृथ्वी में निवेश करें’ है। आप को बता दें कि बढ़ते प्रदूषण और गंदगी जैव विविधता के साथ- साथ धरती को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इन्हीं समस्या को खत्म किया जा सके इस लिए ही वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2016 में, संयुक्त राष्ट्र ने पृथ्वी दिवस को उस दिन के रूप में चुना जब जलवायु परिवर्तन (Climate Change) पर ऐतिहासिक पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. ऐसे में अब स्वच्छ पर्यावरण के लिए लड़ाई तेजी से बढ़ती जा रही है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन का कहर हर दिन अधिक से अधिक स्पष्ट होता जा रहा है। जैसे – जैसे हमारे जलवायु संकट के बारे में जागरुकता बढ़ती है, वैसे- वैसे नागरिक समाज का भी जुड़ाव होता है।
अपने संघर्ष में हम उन अहम चीजों को अकसर भूल जाते हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित कर रहा है। अब चूंकि दुनिया घातक COVID-19 महामारी से जूझ रही है, इसलिए ग्लोबल वार्मिंग के विषय पर एक बार फिर से नजर डालने की आवश्यकता है। पृथ्वी एक ऐसा गृह है जिसे कि मां के रूप में देखा जाता है क्योंकि यह हम सभी को पालती है,हमारा पोषण करती है । लेकिन दिन-ब-दिन पृथ्वी की स्थिति दयनीय होती जा रही है। ओजोन लेयर में छेद हो चुका है,जलवायु परिवर्तित हो रही है, मनुष्य पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्यों से भाग रहा है, यही कारण है कि विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन करके विश्वभर के लोगों का ध्यान इस और आकर्षित करने का प्रयास किया जाता है। इसे दुनियाभर के 195 देशों द्वारा मनाया जाता है।





More Stories
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप