लॉकडाउन 3.0 में शर्तों के तहत औद्योगिक इकाईयों में हुआ काम शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लॉकडाउन 3.0 में शर्तों के तहत औद्योगिक इकाईयों में हुआ काम शुरू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/राकेश कुमार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा हरियाणा का झज्जर जिला कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव की दिशा में पूरी सजगता के साथ आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से जहां एक ओर प्रशासन हर स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए है वहीं लॉकडाउन में श्रमिकों को रोजगार को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता व भोजन की कोई परेशानी न हो इसके लिए औद्योगिक इकाईयों को कुछ शर्तों व अनुमति के आधार पर काम करने की छूट दे दी है। झज्जर जिले में औद्योगिक इकाईयों की शुरूआत किए जाने पर उद्यमियों व कार्यरत कर्मियों द्वारा सरकार द्वारा दी गई अनुमति पर आभार जताया है।
औद्योगिक इकाईयों का देश व प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को समुचित नियंत्रण में रखने में अहम रोल है। झज्जर जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक संजीत कौर ने प्रशासन की ओर से दी जा रही अनुमति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 1300 औद्योगिक इकाईयों को सशर्त खोलने की अनमुति दी है। सभी खुलने वाली औद्योगिक इकाईयों में शारीरिक दूरी बनाते हुए कार्य शुरू किया जा रहा है। झज्जर जिला विशेषकर बहादुरगढ़ क्षेत्र के फुटवियक पार्क में भी औद्योगिक इकाइयां अब समुचित रूप से नियमों के अनुरूप शुरू हो रही हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में झज्जर जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों की अनुपालना करने वाली औद्योगिक इकाईयों खासकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इकाईयों को छूट देते हुए आर्थिक व्यवस्था को नियंत्रण में करने के लिए अहम कदम उठाए हैं।

अनुमति प्राप्त औद्योगिक इकाईयां निर्धारित नियमों की करेंगी अनुपालना
औद्योगिक इकाईयों में आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने सहित अन्य उत्पाद शुरू किए गए हैं और उनकी आपूर्ति के लिए ट्रांसपोटेशन सुविधा भी अनुमति आधार पर दी गई है। आर्थिक विकास की द्योतक औद्योगिक इकाई में कोविड-19 से बचाव के लिए जहां नियमित रूप से सैनेटाइजेशन प्रक्रिया अमल में लाई जा रही हैं वहीं मास्क का उपयोग करते हुए कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। किसी भी रूप से कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो इसके लिए एहतियात बेहतर तरीके से बरते जा रहे हैं और कंपनियों में कार्यरत कर्मियों को परिसर में ही सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए निर्बाध रूप से कार्य करवाया जा रहा है।

जितेंद्र कुमार, उपायुक्त झज्जर

वर्जन
कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौर में लॉकडाउन से आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है वहीं लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाते हुए औद्योगिक इकाईयों को खोलने की अनुमति दी है।

जितेंद्र कुमार, उपायुक्त झज्जर

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox