मदर्स डे पर किया भंडारे का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मदर्स डे पर किया भंडारे का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व मदर्स डे पर नजफगढ़ के लोकेश पार्क एक्सटेंशन में आरडब्ल्यूए चेयरमैन अनिल शर्मा ने अपने माता-पिता की शादी की 52वीं वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन कर गरीबों व जरूरतमंदों में भोजन का वितरण किया। इस मौके पर करीब 1500 लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

नजफगढ़ के लोकेश पार्क एक्सटेंशन में आरडब्ल्यूए चेयरमैन अनिल शर्मा व उनकी पत्नी
जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित करते हुए।


इस संबंध में चेयरमैन अनिल शर्मा ने बताया कि वह हर साल 10 मई को अपने माता-पिता की शादी की वर्षगांठ के समारोह का आयोजन करते है। लेकिन इस बार दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते चल रहे लाॅक डाउन को देखते हुए उन्होने समारोह आयोजित करने की बजाये इस संकट की घड़ी में गरीबों को खाना खिलाने का आयोजन उचित लगा जिसे देखते हुए कालोनी में भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। साथ लोगों को मास्क लगाने व घरों में रहने के लिए भी परिवार वालों ने प्रेरित किया। उन्होने बताया कि कोरोना के कारण चल रहे लाॅक डाउन में मजदूरों व गरीबों को खाने की तंगी हो रही है और काम न होने की वजह से यह समस्या काफी बढ़ गई है। जिसे देखते हुए इस बार माता-पिता की 52वीं वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन कर गरीबों को भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर करीब 1500 गरीब व जरूरतमंदों ने खाना ग्रहण किया। उन्होने इस अवसर पर भोजन वितरण के आयोजन में सहयोग करने पर कालोनीवासियों का आभार भी प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox