UPSSSC JE VACANCY: इस बार जूनियर सिविल इंजीनियर में 4612 भर्तियां निकली, अप्लाई करने का सही तरीका जानिए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

UPSSSC JE VACANCY: इस बार जूनियर सिविल इंजीनियर में 4612 भर्तियां निकली, अप्लाई करने का सही तरीका जानिए

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर सिविल इंजीनियर के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। दरअसल, जूनियर इंजीनियर की 4612 वैकेंसी निकली है। पहले 4376 थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है। आवेदन का लिंक अदालत के आदेश पर बीई और बीटेक डिग्री वालों के लिए खोला गया है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है वो वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।

आवेदक इसके लिए आवेदन UPSSSC की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए जो उम्र सीमा है वो 18 से 40 साल की है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों की उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

लड़नी पड़ी 21 साल की कानूनी लड़ाई

आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। जेई के पद पर सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बताते चलें, उत्तर प्रदेश जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में बीई, बीटेक के शामिल करने के लिए 21 साल की कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने 7 जून को आदेश दिया था कि सिंचाई विभाग की जूनियर इंजीनियर भर्ती में बीटेक डिग्रीधारियों को शामिल किया जाए।

साल 2003 में कर दिया था बाहर

साल 2003 में बीटेक पास अभ्यार्थियों को सिंचाई विभाग की जूनियर इंजीनियर भर्ती से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद से ही बीटेक डिग्री धारक अवसर की मांग कर रहे थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox