राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन स्थल पर नही जायेंगी उमा भारती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन स्थल पर नही जायेंगी उमा भारती

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी को देखते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन समारोह में वह नही जा पायेंगी। हालांकि उन्हें न्यास की तरफ से निमन्त्रण मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन उन्होने अपनी असमर्थत्ता जताते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई अन्य नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिससे उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम में आएंगी लेकिन मंदिर स्थल पर ना रहकर सरयू नदी के तट पर रहेंगी।
भाजपा की वरिष्ठ नेता ने ट्वीट कर कहा, कल जब से मैंने श्री अमित शाह जी तथा यूपी भाजपा के नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में सुना तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए खासकर नरेंद्र मोदी जी के लिए चिंतित हूं। इसलिए मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को सूचना दी है की शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मै अयोध्या में सरयू के किनारे पर रहूंगी।
उमा भारती ने कहा कि वे प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के जाने के बाद रामलला के दर्शन करेंगी। उन्होंने कहा, श्मै भोपाल से आज रवाना होऊंगी। कल शाम अयोध्या पहुंचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं ऐसी स्थिति में जहां नरेंद्र मोदी और सैकड़ों लोग उपस्थित हों मैं उस स्थान से दूरी रखूंगी। तथा नरेंद्र मोदी  और सभी समूह के चले जाने के बाद ही मै रामलला के दर्शन करने पहुंचूंगी यह सूचना मैंने अयोध्या में रामजन्मभूमिन्यास के वरिष्ठ अधिकारी और पीएमओ को भेज दी है की माननीय नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह की सूची में से मेरा नाम अलग कर दें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox