दिल्ली में अपराधी हुए बेखौफ खुलेआम कर रहे वारदात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अपराधी हुए बेखौफ खुलेआम कर रहे वारदात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना लाॅक डाउन की शांति अब अन लाॅक डाउन में टूटने लगी है। इसमें सबसे बड़ा हाथ कोरोना काल में जेल बेल पर रिहा हुए अपराधियों का ही बताया जा रहा है। जो फिर से वारदातों को अंजाम दे रहे है। दिल्ली में भी अब बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हो गये है और दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। कोरोना काल में अपने खर्चों के लिए बदमाशों ने अब रंगदारी का सहारा ले लिया है। जिसकारण वो दिल्ली में व्यापारियों को निशाना बना रहे है। पहले नजफगढ़ के तीन ज्वैलरी शो रूमों पर बदमाशों ने गोलियां चलाई, फिर बिंदापुर में एक ज्वैलरी शो रूम व प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोली चलाई और अब वसंतकुंज में एक कार शो रूम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। बदमाशों की इन वारदातों से अब दिल्ली का व्यापारी अपने आप को असुरिक्षत महसूस करने लगा है। क्योंकि ओम स्वीट्स के मालिक से पहले भी रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि हिसार जेल में बंद कौशल के गुर्गों ने रंगदारी के लिए शनिवार शाम वसंत कुंज इलाके में कार शो रूम पर सरेआम फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक पर आए बदमाशों ने सैकंड हैंड लग्जरी कारों के शोरूम पर करीब डेढ़ दर्जन गोलियां दागी और एक करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी वहीं छोड़कर फरार हो गए। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच जुटी है। स्पेशल सेल व अपराध शाखा समेत सभी यूनिटों को जांच में लगा दिया गया है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सतेन्द्र की महरौली-गुरुग्राम रोड पर घिटोरनी में जगुआर समेत अन्य ब्रांड की सेंकड हैंड कारों का शोरूम है। बाइक पर आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाश जाते हुए एक चिट्ठी छोड़ गए, जिसमें लिखा कि एक करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो अगली बार जान से मार देंगे। कौशल के गुर्गों ने दो दिन पहले हरी नगर में ओम स्वीट्स पर भी दोपहर ढाई बजे फायरिंग की थी।
बदमाशों ने दुकान मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी हैं। दोनों वारदात में अलग-अलग बाइकों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस दोनों ही जगहों की सीसीटीवी फुटेज का मिलान कर रही है। कौशल गिरोह ने वर्ष 2019 में फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चैधरी की हत्या कर दी थी। इसके बाद 27 अगस्त, 2019 को उसे थाइलैंड से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने कौशल को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओम स्वीट्स की एक दुकान गुरुग्राम में है। कौशल के गुुर्गों ने 16 अक्तूबर, 2018 में भी दुकान मालिक से रंगदारी मांगी थी। बदमाश उस समय पर्ची छोड़कर गए थे और 50 लाख रुपये की मांग की थी। उस समय बदमाश कौशल का नंबर छोड़कर भी गए थे और कहा था कि उससे बात कर लो। उस समय कौशल थाईलैंड में था। लेकिन पहले कौशल गिरोह का सरगना राजेश भारती था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजेश समेत चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद गिरोह की कमान कौशल व फरीदाबाद के काला जठेड़ी के हाथ में आ गई थी। नजफगढ़ में जिन शो रूमों पर फायरिंग की गई थी उनमें भी काला जठेड़ी ग्रुप का ही हाथ बताया जा रहा था और पर्ची भी उसी के नाम की फेंकी गई थी। पुलिस इस मामले को भी नजफगढ़ से जोड़कर देख रही है। ताजा वारदात से पहले जितेन्द्र गोगी व काला गिरोह के बदमाश भी रंगदारी मांग चुके हैं। गोगी ने तिहाड़ जेल से दुबई में काम करने वाले व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसी तरह काला गिरोह ने हौजखास के व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox