बच्चों के साथ यौन शोषण करने वाले दंपती को पुलिस ने पकड़ा, विदेशों में बेचते थे पोर्न वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बच्चों के साथ यौन शोषण करने वाले दंपती को पुलिस ने पकड़ा, विदेशों में बेचते थे पोर्न वीडियो

-50 से अधिक बच्चों से महिला बना चुकी है शारीरिक संबंध, फिर पति करता था कुकर्म

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पचास से अधिक बच्चों से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने व सीबाीआई टीम ने चित्रकूट के एक जेई व उसकी पत्नी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दंपती की गिरफ्तारी से ऐसा चैंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसे सुनकर सीबीआई और पुलिस भी दंग रह गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
उधर, सीबीआई का दावा है कि इसी तरह जेई और पत्नी के खिलाफ सबूत मिलते रहे तो और भी कई केस उनके खिलाफ दर्ज होंगेे। इसका जाल यूपी के चार जिलों में फैला है। जेई व पत्नी के ग्रुप से सेक्स के कई सबूत मिल चुके हैं। रिमांड पूरी होने के बाद दिल्ली निवासी आरोपी मो. आकिब को लेकर सीबीआई बुधवार को चित्रकूट पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ही आरोपी ने जेई व उसकी पत्नी के बारे में राज उजागर कर दिए। जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। जेई रामभवन व पत्नी दुर्गावती सामान्य व गरीब घरों के बच्चों को अपना शिकार बनाते थे। दोनों मिलकर किशोर के साथ कुकर्म में शामिल होते थे जिसका लैपटाप के कैमरे से वीडियो बनाते थे। इसके बाद उस वीडियो को जेई विदेशों से जुड़े अपने दोस्तों को शेयर करता था। आकिब का दावा है कि जेई की हैवानियत उसके वीडियो में दिखती है। किशोर से पत्नी के साथ संबंध बनवाकर स्वयं भी किशोर के साथ कुकर्म करता था। विरोध करने पर मारता पीटता था और चिल्लाने पर मुंह दबाते थे। फिर मोटी रकम देकर जुबान बंद करा देते थे। आरोपी के अनुसार जेई की इस हैवानियत के काम में पत्नी पूरा सहयोग करती थी। उसके घर में चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज के लड़के आते थे।
वीडियो बनाकर 50 से अधिक बच्चों को इसका शिकार करने वाले जेई रामभवन को अपनी काली करतूत का कतई अफसोस नहीं है। जेई हर बार कहता है कि उसका कुछ भी नहीं हो सकता। कुछ साल जेल में सजा काटने के बाद रुपये के बल पर बाहर आ जाएगा। उसके भोले चेहरे के पीछे शैतान रूपी पिशाच है। जिसे अब पुलिस व सीबीआई बेनकाब कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox