दौलतपुर में जलकर खाक हुए गरीबों के आशियाने, प्रशासन ने नही ली सुध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दौलतपुर में जलकर खाक हुए गरीबों के आशियाने, प्रशासन ने नही ली सुध

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला दखिण-पश्चिम के गांव दौलतपुर में सोमवार की रात झोप्उ़ पटटी में अचानक भंयकर आब लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। गनीतत यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की कोर्ठ खबर नही है। लेकिन दुखद बात यह है कि प्रशासन को इसकी सूचना के बाद भी गरीब मजदूरों को प्रशासन की तरफ से कोई मदद नही मिली है। जिसकारण पूरे 24 घंटे तक गरीब मजदूर मासूम बच्चों संग भूखे ही रहे। फिलहाल ग्रामीणों व सामातिक संगठनों को यह बात पता चली तो दुर्गा विहार व दीनपुर एक्सटेंशन की आरडब्ल्यूए तथा दौलतपुर व कांगनहेड़ी के ग्रामीणों ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
इस संबंध में दीनपुर एक्सटेंशन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कमलदीप यादव व दुर्गा विहार के अध्यक्ष सत्यदेव ने बताया कि उन्हे जब यह जानकारी मिली तो पहले इस संबंध में प्रशासन को सूचना दी गई। जब मजदूरों के पास प्रशासन की तरफ से कोई मदद नही पंहुची तो उन्होने उनकी मदद के लिए भोजन व कपड़ों की व्यवस्था कराई और उनके दोनो समय के भोजन का इंतजाम किया। उन्होने बताया कि जब आरडब्लूए के सदस्य मदद के लिए आगे आये तो कांगनहेड़ी व दौलतपुर के ग्रामीणों ने भी गरीब मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। हालांकि झुग्गी वासियों का कहना है कि यह आग किसी की लगाई हुई है क्योकि झुग्गियों में एक साथ तीन तरफ से आग लगी थी। जिससे उन्हे उसे बुझाने का भी समय नही मिला। वहीं नरेन्द्र शदव ने बताया कि गरीबों के आशियाने आग में पूरी तरह से जलकर खाक हो गये फिर भी गनीमत यह रही की लोग व बच्चे हताहत होने से बच गये। उन्होने बताया कि गनीमत यह भी रही कि अध्कितर झुग्गियों में गैस सिलेन्डर खानी थे वर्ना जानमाल का काफी नुकसान हो सकता था। उन्होने बताया कि अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई थी लेकिन मौके पर समय रहते कहीं से भी कोई मदद नही पंहुच पाई। जिसकारण ग्रामीणों ने पूरी हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का काम किया और करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झुग्गिया जलकर राख हो चुकी थी। मजदूर ने रोते हुए रात काटी और उम्मीद यह थी कि प्रशासन की तरफ से उनकों कोई न कोर्ठ मदद मिल जायेगी लेकिन मजदूरों को प्रशासन की तरफ से मायूसी ही हाथ लगी। कोई भी सरकारी अधिकरी मौके पर नही पंहुचा। जिसे देखते हुए आरडब्ल्युए सदस्यों ने मजदूरों को भोजन व कपड़े वितरित कर उनकी मदद की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox