सोनिया गांधी ने बुलाई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक, प्रियंका व कमलनाथ के कहने पर बुलाई गई बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोनिया गांधी ने बुलाई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक, प्रियंका व कमलनाथ के कहने पर बुलाई गई बैठक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी व कमलनाथ के कहने पर किया था। हालांकि इस बैठक में कांग्रेस में नेतृत्व व संगठनात्मक बदलाव की मांग को लेकर पत्र लिखने वाले अधिकतर नेताओं ने भाग लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात की और अपने विचार रखे लेकिन समूह 23 के मुखिया कपिल सिब्बल ने बैठक में भाग नही लिया। हालांकि उन्होने बताया कि उनका दुबई का दौरा पूर्व निर्धारित था और वह उसे बदल नही सके। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेता कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं और सोनिया के साथ होने वाली कई नेताओं की मुलाकात में संगठन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है।
यहां बता दें कि बैठक की तारीख तय होने के बाद कपिल सिब्बल ने अपना कार्यक्रम तो नहीं बदला लेकिन उन्होंने अपनी बात कमलनाथ और प्रियंका गांधी को बता दी थी। प्रियंका के साथ उनकी बातचीत जूम के जरिए हुई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके आवास दस जनपथ पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ हो रही बैठक में पार्टी नेतृत्व को लेकर सवाल उठाने वाले गुट-23 के प्रमुख नेता कपिल सिब्बल शामिल नहीं हैं। सिब्बल शनिवार की सुबह ही अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दुबई चले गए हैं। जबकि कुछ दिन पहले ही अन्य नेताओं के साथ सिब्बल से भी मुलाकात करके पार्टी के नए संकट मोचक वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें सोनिया गांधी के साथ बैठक को लेकर चर्चा की थी।
सोनिया के साथ बैठक में वरिष्ठ नेताओं में गुलाम नबी आजाद, ए.के. एंटनी, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर, पी. चिदंबरम आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। कमलनाथ के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पहल पर यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक में शामिल होने वाले सभी नेता अपनी कोरोना जांच कराकर आए हैं। असल में सोनिया गांधी को अस्थमा की समस्या है और कोरोना संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ये सलाह दी है। इससे पहले वे केवल वर्चुअल मीटिंग में ही शामिल होती रही हैं।
यह जानकारी देने वाले कांग्रेस के भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि कमलनाथ ने सोनिया गांधी से कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके साथ वर्चुअल की बजाय सीधे मिलकर बात करना चाहते हैं। तब सोनिया ने उनसे कहा कि वह इस बारे में अपने डाक्टर से सलाह लेकर फैसला करेंगी।
कमलनाथ जब कपिल सिब्बल से मिले तो उन्होंने यही बताया था। इसलिए कपिल सिब्बल विदेश यात्रा के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को बदल नहीं सके। उधर सोनिया के डाक्टरों ने मुलाकात की अनुमति देते हुए यह कहा था कि एहतियातन मिलने वाले सभी लोग कोरोना जांच और निगेटिव रिपोर्ट के साथ मिलें। इसलिए सभी नेताओं ने अपनी-अपनी कोरोना जांच भी करा ली।
बैठक में कपिल की गैर-मौजूदगी पर टिप्पणी करते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि गुट-23 के नेताओं में कपिल सिब्बल ही सबसे ज्यादा मुखर होकर साफ बात कहने वाले हैं, वही बैठक में नहीं हैं। हालांकि इसके बावजूद सबकी निगाहें इस बैठक पर हैं क्योंकि इसमें हुई बातचीत के आधार पर ही यह तय होगा कि भविष्य में कांग्रेस की कमान किसके हाथ में जाएगी। सोनिया गांधी और उनके वफादार चाहते हैं कि यह कमान राहुल गांधी ही संभालें लेकिन राहुल की ना-नुकुर और उनकी टीम को लेकर कुछ वरिष्ठ नेताओं की असहमति के चलते प्रियंका को भी कमान सौंपे जाने की बात चल पड़ी है। एक सुझाव यह भी है कि सोनिया गांधी ही फिलहाल अध्यक्ष बनी रहें और प्रियंका या किसी अन्य विश्वासपात्र को उपाध्यक्ष बना दिया जाए जिससे पार्टी की सांगठनिक गतिविधियां और रोजमर्रा का कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox