सागरपुर में चप्पल फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, दो नाबालिग भाइयों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सागरपुर में चप्पल फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, दो नाबालिग भाइयों की मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/दक्षिण-पश्चिम/नई दिल्ली/सुनील कुमार/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के जिला दक्षिण-पश्चिम के सागरपुर इलाके के पी ब्लॉक में स्थित चप्पल की एक फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में कमरे में फंसे 5 और 6 साल की उम्र के दो भाइयों की मौत हो गई। जल बोर्ड और दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है की चार मंजिला मकान के जिस हिस्से में आग लगा थी, उसका इस्तेमाल गोदाम के रूप में किया जा रहा था। इसमें चप्पल रखे जाते थे। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बच्चों के पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इनके निकलने के बाद बच्चों की मां भी उन्हें घर में छोड़कर सब्जी खरीदने के लिए चली गई। घर में केवल दोनों बच्चे अकेले रह गए। दोपहर में अचानक आग लग गई। मकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी। पुलिसकर्मियों ने मकान के पिछले हिस्से से रस्सी फेंककर इमारत में फंसे करीब 15 लोगों को बाहर निकाला। साउथ वेस्ट के डीसीपी इन्द्रजीत प्रताप सिंह ने बताया की घायलावस्था में दोनों बच्चो को पास के ही हस्पताल में भर्ती करवाया गया था परन्तु वहां पर पर्याप्त इलाज ना होने के कारण उन्हें डीडीयू अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वही द्वारका विधानसभा के विधायक विनय मिश्रा ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। फिलहाल प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है और पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox