इसरो के गगनयान मिशन पर कोरोना का साया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इसरो के गगनयान मिशन पर कोरोना का साया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- इस साल के अंत में उड़ान भरने वाले इसरो के गगनयान मानवरहित मिशन को स्थगित कर दिया गया है इसका कारण कोविड-19 बताया जा रहा है जिसके चलते इसरो ने अपनी योजनाओं में बड़ा बदलाव किया है। अब गगनयान 2021 में उड़ान भरेगा।
                     इस संबंध में इसरो के वैज्ञानिक ने कहा कि मानव रहित गगनयान को अंतरिक्ष में भेजने की योजना अब संभवत अगले साल तक बढ़ा दी गई है। अब 2022 तक मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने की परिकल्पना साकार हो पायेगी। इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के साथ इस वर्ष मानवरहित उड़ान संभव नहीं हो सकती है। हम लगभग 5 से 6 योजना बना रहे हैं जिसमें जी आई एस ए टी-1 भी शामिल है जिसका प्रक्षेपण इस साल की शुरुआत में स्थगित कर दिया गया था। इन मिशानों का विवरण बाद में सार्वजनिक किया जाएगा। इसरो के अध्यक्ष के सिवान मे बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के साथ मानव रहित उड़ान संभव नहीं हो सकती। हम लगभग 5 से 6 परियोजनाऐ बना रहे हैं गगनयान के लिए पहले से तैयार योजनाओं के अनुसार मानव उड़ान से पहले दो मानव रहित उड़ाने कराई जानी है जो मनुष्यों को जहाज पर भेजने से पहले सभी प्रणालियों का परीक्षण करेंगे। अब पहली मानव रहित उड़ान के स्थगित होने का मतलब होगा कि इसरो को अगले साल दो मानव रहित मिशन शुरू करने होंगे। उन्होने ने कहा कि हमारी योजना मानवरहित उड़ानों में मानव डम्मी ले जाना है हमें यह तय करना होगा कि आने वाले मिशन में क्या होता है। क्या हम अगले साल दो मानव रहित मिशन लांच करेंगे। जो परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। यदि कोविड-19 आगे भी जारी रहता है तो हमें अपनी कुछ योजनाओं को फिर से आगे बढ़ाना होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox