तिलक नगर स्पा के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तिलक नगर स्पा के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में लाॅकडाउन के दौरान भी धड़ल्ले से चल रहे स्पा सैंटर पर कार्यवाही करते हुए दिल्ली महिला आयोग ने तिलक नगर में स्पा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति ने कॉल कर सूचना दी कि तिलक नगर क्षेत्र में कई स्पा कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी धड़ल्ले से चल रहे हैं और जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे हैं।
आयोग की मेम्बर किरण नेगी ने अध्यक्षा स्वाति मालीवाल को मामले की सूचना दी और तुरंत एक टीम गठित की गई। टीम मौके पर पहुंची और वहां पीसीआर कॉल कर पुलिस के साथ अमेजिंग स्पा नाम के स्पा पर पहुंची। जब टीम पुलिस के साथ स्पा में घुसी तो अंदर ग्राहक आपत्तिजनक स्तिथि में पाए गए और स्पा से भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए कॉन्डम भी बरमद किए गए। जब रिसेप्शन पर बैठी महिला को मालिक को बुलवाने के लिए कहा गया तो मालिक ने डरकर अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस वहां मौजूद 5 ग्राहकों को पुलिस स्टेशन लेकर गयी और साथ ही स्पा में काम कर रही सभी लड़कियों के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी की फुटेज भी जब्त की है और मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता द्वारा जिन बाकी 3 स्पा की जानकारी दी गयी थी वो अमेजिंग स्पा में चल रही कार्यवाई की सूचना मिलते ही भाग खड़े हुए। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के अनुसार स्पा खुलने को अनुमति नहीं है। और यहाँ तो न सिर्फ वो खुले थे बल्कि जिस्म फरोशी का धंधा भी खुले आम चल रहा था।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, दिल्ली में चल रहे स्पा रूपी सेक्स रैकेट को हमने एक्सपोज किया था। पूरी दिल्ली में जगह जगह स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के दौर में स्पा से संक्रमण फैलने का खतरा बहुत अधिक है, इसलिए सरकार ने भी खुलने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन को आंख दिखाते हुए ये स्पा धड़ल्ले से अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। हम मामले में पुलिस और एमसीडी को नोटिस जारी कर रहे हैं। कैसे उनकी जानकारी के बिना ऐसे खुलेआम ये गतिविधियां चल रही हैं?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox