आस्था पथ पर ….गंगा नदी के दर्शन और उसके महत्त्व को दर्शाती वाल पेंटिंग बन कर तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आस्था पथ पर ….गंगा नदी के दर्शन और उसके महत्त्व को दर्शाती वाल पेंटिंग बन कर तैयार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ऋषिकेश के आस्था पथ पर आजकल नगर निगम एक अलग तरह की पहल कर रहा है ..और उसका पहले चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। ……ऐसे में पहले चरण में आस्था पथ पर एक लम्बी वाल पेंटिंग बना कर गौमुख से हरिद्वार तक गंगा नदी और उसके साथ लगते शहरों, धार्मिक जगहों को सुन्दर तरीके से दिखाया गया है। .ताकि यहाँ जो भी श्रद्धालु आयेंगे, वे इस पेंटिंग के माध्यम से गंगा के महत्व को जान सकें। …गंगा नदी और उसके उद्गम स्थल और उसे सम्बंधित प्रमुख घाटों, जगहों के बारे में …..इस पेंटिंग में सब दर्शाया गया है।


इस पेंटिंग को राजेश चंद्र और उनकी टीम ने बनाया है। ..एक महीने से जायदा समय में यह पेनिटिंग बन कर तैयार हुई है। ..और ऐसे ही अलग अलग जगहों पर ऋषिकेश नगर निगम की कई पेंटिंग और बनाने की योजना है। वहीँ मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल सोमवार को पेंटिंग देखने पहुंचे, उन्होंने इस मौके पर पेंटिंग बनाने वाले चित्रकारों को कई शानदार सुझाव भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि …गौमुख से हरिद्वार तक इस तरह की अनेकों पेंटिंग बनाई जायेंगी। इस योजना के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। दूसरा चरण में पेंटिंग में …हरिद्वार से लेकर गंगा सागर तक दिखाएंगे ..गंगा जी के महत्त्व को बताएँगे.. गंगा किनारे जितने भी खूबसुरत शहर बसे हुए हैं उनको दिखाएंगे। …हरिद्वार में कैसे गंगा बह रही हैं। ..दिवारों पर पेंटिंग्स के साथ-साथ .पवित्र स्लोगन भी लिखे जायेंगे। उन्होंने कहा इसका व्यापक प्रचार प्रसार होगा। आस्था पथ पर बैठे-बैठे व टहलते टहलते आपको गंगा… जी के बारे में दर्शन और जानने का मौका मिलेगा। ….वहीँ ये पेंटिंग बनने के बाद सेल्फी लेने वालों का आना शुरू हो गया है। ..युवा वर्ग खास तौर पर इस तरह की पेंटिंग को पसंद कर रहे हैं और इसके साथ सेल्फी खींच रहे हैं। …..इस तरह की योजनाओं से एक तरफ पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही पर्यावरण और आध्यतम के प्रति भी लोगों में जागरूकता फैलेगी। उन्होने इस पेंटिंग के लिए चित्रकारों का बधाई भी दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox