1 मार्च से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण, 60 साल से ऊपर के लोगों को दी जायेगी वैक्सीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

1 मार्च से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण, 60 साल से ऊपर के लोगों को दी जायेगी वैक्सीन

-10 हलार सरकारी व 20 हजार निजी केंदो्रं पर होगा टीकाकरण, 45 साल के बिमार लोगों को भी लगेगा टीका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में पहले चरण के टीकाकरण के बाद अब 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेसन का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एलान किया कि एक मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इस चरण के तहत 60 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके अलावा 45 साल की उम्र वाले उन लोगों को भी वैक्सीन दी जाएगी, जिन्हें पहले से कोई बड़ी बीमारी है।
मंत्री ने बताया कि 10,000 सरकारी और 20,000 निजी केंद्रों पर लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि सरकारी केंद्रों पर लोगों को मुफ्त में वैक्सीन की डोज दी जाएगी। वहीं जो लोग निजी केंद्र से वैक्सीन लगवाएंगे, उन्हें भुगतान करना होगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन बनाने वाली कंपनी और अस्पतालों से विचार-विमर्श कर इस राशि पर फैसला लेगा।
एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार तक कुल 1,19,07,392 टीके की खुराक दी गई है। लाभार्थियों में पहली खुराक ले चुके 64,71,047 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 13,21,635 एचसीडब्ल्यू और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात 41,14,710 कर्मी (एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 39वें दिन शाम 6 बजे तक टीकाकरण की पहली खुराक से संबंधित प्रतिकूल असर के पांच मामले और टीके की दूसरी खुराक से संबंधित प्रतिकूल प्रभाव के तीन मामले सामने आए।
अंतिम रिपोर्ट के अनुसार टीके के कुल 1,19,07,392 लाभार्थियों में बिहार से 5,82,966, केरल से 4,68,145, कर्नाटक से 7,20,392, मध्य प्रदेश से 6,75,401, महाराष्ट्र से 10,03,706, दिल्ली से 3,41,283, गुजरात से 9 01,400, उत्तर प्रदेश से 12,26,775 और पश्चिम बंगाल से 7,60,539 शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox