कोरोना के नये फैलाव पर सतर्क हुई दिल्ली सरकार, दिल्ली में प्रवेश को लेकर नई गाईड लाइन की जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना के नये फैलाव पर सतर्क हुई दिल्ली सरकार, दिल्ली में प्रवेश को लेकर नई गाईड लाइन की जारी

-पांच राज्यों के लोगों को कोरोनाा रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही मिलेगा दिल्ली में प्रवेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूरे देश में कोरोना के नये फैलाव को देखते हुए दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है। जिसके तहत दिल्ली सरकार ने दिल्ली में प्रवेश को लेकर नई गाईड लाइन जारी की है जिसके अनुसार 26 फरवरी से 15 मार्च तक राजधानी में आने वाले पांच राज्यों के लोगों को अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। सरकार ने विशेष रूप से जिन राज्यों के लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा उनमें केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते सामने आए कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा मामले इन्हीं पांच राज्यों से आने वाले लोगों में पाए गए हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। बता दें कि इन पांच राज्यों के नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि वह दिल्ली जाने वाले यात्रियों की 72 घंटे पुरानी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट को सुनिश्चित करें।
दिल्ली सरकार का यह आदेश 26 फरवरी की रात 12 बजे से 15 मार्च की दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश परिवहन के हर माध्यम जैसे रेल, हवाई जहाज, बस आदि से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर लागू होगा। यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि कार से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। इससे पहले उत्तराखंड सरकार भी गुजरात समेत इन पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों को राज्य में प्रवेश के लिए कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर चुकी है।
मंगलवार को 11 राज्यों में रिकवरी से ज्यादा कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6,218 संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात के 4 जिलों में केस बढ़ने की रफ्तार तेज हुई है। मध्य प्रदेश के 3 जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं। इस तरह अब देश के 122 जिले हैं, जहां कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली सरकार कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर काफी सतर्क है और उसने पहले ही कई सारे इंतजाम कर रखे हैं। इसमें एक है लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में स्पेशल कोरोना वार्ड बनाना।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox