
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जयपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट एवं दो अन्य मंत्रियों को उनके पदों से हटा दिया है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। वहीं, पार्टी के इस कदम पर पायलट ने मंगलवार को कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं
बता दें कि, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को जयपुर में संवाददाताओं को बताया कि पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह को पयर्टन मंत्री और रमेश मीणा को खाद्य आपूर्ति मंत्री के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पायलट को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। उनकी जगह राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा नए प्रदेशाध्यक्ष होंगे।
इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का उल्लेख हटा दिया। अब पायलट के प्रोफाइल में उनके विधायक (टोंक) और पूर्व केंद्रीय मंत्री होने तथा कांग्रेस के वेबसाइट लिंक का उल्लेख है। कांग्रेस आलाकमान के निर्णय के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा है, सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। पिछले कुछ दिनों के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पायलट को मनाने की कोशिश की जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि आज हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक (सीएलपी) में शामिल 108 विधायकों ने पायलट को पार्टी से बाहर करने पर हामी भरी। इसके बाद जाकर ही पार्टी ने पायलट को बाहर का रास्ता दिखाया है।





More Stories
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया
सुल्तानपुर डबास में महिला की गोली मार कर हत्या, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
एनआई एक्ट मामले में सुनवाई से फरार घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार