हवन से करेंगे कोरोना का नाश, देशभर में 108 हवन करने का लिया प्रण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हवन से करेंगे कोरोना का नाश, देशभर में 108 हवन करने का लिया प्रण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के छावला गांव में कोरोना का नाश करने के लिए सनातन धर्म के अनुरूप हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए शिव साध्वी मां विश्वरूपा ने कहा कि उन्होने कोरोना से मुक्ति पाने के पूरे देश में 108 हवन यज्ञ करने का प्रण लिया है जिसकी शुरूआत छावला से आरंभ कर दी है।
यहां बता दें कि सनातन धर्म मंे हर बिमारी का उल्लेख वेदों के माध्यम से किया गया है जिसके आधार पर ये माना गया है कि हवन यज्ञ के द्वारा किसी भी वायरस रूपी बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। ऐसे में शिव साध्वी माँ विश्वरूपा ने यह प्रण लिया है कि वो कम से कम 108 यज्ञ निःशुल्क भारत देश के हर कोने में जाकर करेंगी। ताकि इस महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके। छावला गांव में समाजसेवी मनोज शौकीन की अध्यक्षता में इस यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें मटियाला के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मनोज शौकीन ने बताया कि भले ही वह इस हवन यज्ञ के आयोजक है लेकिन पूरे छावला गांव की तरफ से यह हवन किया गया है और गांव व क्षेत्र की भलाई के लिए किया गया है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हवन यज्ञ में भाग लेकर अपनी आहूति डाली। लोगों ने इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार भी किया ताकि वातावरण शुद्ध हो सके। मां शिव साध्वी ने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण की अशुद्धियों का नाश होता है। यह वैज्ञानिकों ने भी प्रमाणित कर दिया है कि वैदिक हवन यज्ञ से वातावरण में मौजूद वायरस स्वतः नष्ट हो जाते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox