चीन विरोधी प्रदर्शन में पाकिस्तानियों ने भारतीयों संग गाया जन गण मन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीन विरोधी प्रदर्शन में पाकिस्तानियों ने भारतीयों संग गाया जन गण मन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लंदन/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूनाइटेड किंग्डम में चीनी दूतावास के बाहर चीन विरोधी प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानियों ने भारतीयों के साथ जन गण मन गाया और वंदे मातरम के नारे लगाए। हालांकि भारत व पाकिस्तान के आपसी संबंध कभी अच्छे नही रहे हैं जिसकारण विदेशों में भी भारत-पाकिस्तान के नागरिक अकसर एक दूसरे का ही विरोध करते रहे है लेकिन इस बार भारतीयों द्वारा आयोजित चीन विरोधी प्रदर्शन में पाकिस्तानियों के शामिल होने और चीन विरोधी नारे लगाने के साथ-साथ जन गण मन गाने व वंदे मातरम के नारे लगाने से पाकिस्तानियों का चीन विरोध दर्द छलक गया। इस प्रदर्शन से एक बात और यह सिद्ध हो गई कि पाकिस्तानी सरकार जरूर चीन के साथ है लेकिन पाकिस्तानी नागरिक चीन के विरूध ही है।
चीन विरोधी प्रदर्शन के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी नागरिक आरिफ आजकिया ने कहां कि जीवन में पहली बार मैंने जन गण मन गाया। आजकिया ने चीनी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीयों के साथ बॉयकॉट चाइना, चाइना मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस प्रदर्शन में ऐसे अनेकों लोग थे जो चीन की नीतियों के विरोध में भारतीयों के साथ खड़े थे। लोगों का कहना है कि चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों से विश्व में घृणा व वैमनस्य के बीज बो रहा है। भारतीयों के चीन विरोधी प्रदर्शन लोगों ने यूके सरकार से चीन पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। यहां यह बता दें कि चीन पाकिस्तान में भी विकास के नाम पर दमन की नीति चलाये हुए है जिससे आम आदमी काफी परेशानी झेल रहा है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार जरूर चीन के साथ है लेकिन पाकिस्तान का आम नागरिक चीन नीतियों के खिलाफ ही हैै। लोगो का मानना है कि एक दिन पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox