कोरोना से निपटने में सरकार रही विफल, 10 लाख के करीब पंहुचे मामले- राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना से निपटने में सरकार रही विफल, 10 लाख के करीब पंहुचे मामले- राहुल गांधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि सरकार कोविड-19 के प्रभाव को कम करने में पूरी तरह से विफल रही है। वहीं, मंगलवार को राहुल ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि इस हफ्ते देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी।
इस हफ्ते हमारे देश में यह आंकड़ा 10,00,000 को पार कर जाएगा। इस ट्वीट के साथ, उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट भी ट्वीट की है, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कोरोना वायरस महामारी बदतर हो जाएगी। आपको बता दें कि सोमवार को गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि के बारे में केंद्र से सवाल किया था। उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि की तुलना करते हुए एक ग्राफ साझा किया, जिसमें दुनिया के कई देशों में कोविड के संक्रमण में वृद्धि हुई है को दर्षाया गया है। उन्होने अपने ट्वीट में सरकार से पूछा है कि क्या भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अच्छी स्थिति में है?

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox