सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच जारी है। एनसीबी रिया चक्रवर्ती सहित कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रिया ने ड्रग्स कनेक्शन के मामले में सारा अली खान से जुड़े कई खुलासे किए हैं। रिया ने बताया कि फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के वक्त सुशांत ड्रग्स की भारी मात्रा लिया करते थे।
एक टीवी चैनल के मुताबिक, रिया ने एनसीबी को बताया कि सुशांत एक ड्रग एडिक्ट बन चुके थे। उनके लिए इससे निकलना मुश्किल हो रहा था। रिया ने कहा कि आठ जून को उन्होंने सुशांत का घर छोड़ दिया था। उस दौरान लॉकडाउन चल रहा था। सुशांत पर मी-टू का आरोप लगने के बाद रिया ने सोचा कि वो अगर उनके साथ रहेंगी तो उनके करियर पर भी असर पड़ेगा।
रिया ने अपने बयान में कहा, केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स की भारी मात्रा लेने लगे थे। उससे पहले भी सुशांत ड्रग्स लेते थे लेकिन केदारनाथ के बाद वो ड्रग एडिक्ट बन गए थे। पहले वो लिमिटेड मात्रा में लेते थे। रिया ने बताया कि सुशांत ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तभी से वो उन लोगों के साथ रहते थे जो पार्टी कल्चर वाले लोग थे। उन लोगों के बीच ड्रग चलता था लेकिन वो आदी नहीं थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने आगे बताया कि सुशांत क्यूरेटेड मरिजुआना के 10 से 20 डोप्स लेते थे। वो इसका नियमित सेवन करते थे। लॉकडाउन में वो ड्रग्स का सेवन ज्यादा करने लगे थे। रिया कहती हैं कि केदारनाथ फिल्म की शूटिंग की दौरान सुशांत का ड्रग डोज बढ़ गया था। रिया ने बताया कि केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के वक्त सभी हिमालय पर रहे। वहां आसानी से ड्रग्स मिल जाता है। ऐसे में पूरा सेट ही ड्रग्स लेने लगा था। ड्रग्स (कैनबिस) की वजह से सुशांत और सारा का वजन भी काफी बढ़ गया था। बता दें कि सुशांत के दोस्त सैमुअल हॉकिप ने खुलासा किया था कि सारा और सुशांत एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया था। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox