कोरोना महामारी पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, अमेरिका ने बहुत अच्छा किया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना महामारी पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, अमेरिका ने बहुत अच्छा किया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दुनिया में तेजी से अपनी पकड़ बना रहा कोरोना अब अपने प्रभाव भी छोड़ने लगा है। हालांकि अभी तक अमेरिका इसका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है लेकिन फिर भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्द ट्रंप ने अमेरिका में कोरोना महामारी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होने कहा कि विश्व में दूसरे देशों की तुलना में हमारे देश ने बेहतर किया है। भारत अभी भी इस समस्या से जूझ रहा है तो चीन में मामलों ने फिर से तेजी पकड़ ली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बड़े देशों की तुलना में अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ “बहुत अच्छा” कर रहा है, जबकि भारत में अब एक दिन में 52,050 मामले सामने आ रहे है। वहीं चीन 29 जुलाई को तीन महीने में पहली बार कोविड-19 के 100 से अधिक मामले सामने आये थे जिसकारण चीन में एक बार फिर कोरोना ने तेजी पकड़ ली है और यहां शुरू हुए संक्रमण के दूसरे दौर को लेकर भय उत्पन्न हो गया है।
उन्होने कहा कि “मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। मेरे विचार में हमने किसी भी राष्ट्र की तुलना में ज्यादा अच्छा किया है। अगर आप सचमुच देखें कि विश्व में क्या कुछ चल रहा है, खासकर इन नये मामलों के सामने आने और उन देशों के संबंध में, जिनके बारे में बात की जा रही थी कि उन्होंने इसे नियंत्रित कर लिया है।” उन्होंने कहा कि बड़े देशों की तुलना में अमेरिका कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बहुत अच्छा कर रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “यह न भूलें कि हम भारत और चीन के अलावा कई देशों से बहुत बड़े हैं। चीन में बड़े पैमाने पर संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में जबर्दस्त समस्या है. अन्य देशों में समस्याएं हैं।”
राष्ट्रपति ने कहा, “कोई भी अन्य देश इसके करीब भी नहीं है। हमने छह करोड़ लोगों की जांच की है। कई मामलों में यानी लगभग 50 प्रतिशत मामलों में त्वरित जांच की है यानी पांच से 15-20 मिनट में होने वाली जांच, जहां आपको तुरंत परिणाम मिल जाते हैं। किसी के पास ऐसी जांच किट नहीं है और मेरे विचार में हम बहुत बेहतर कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि दूसरे देशों में कितने बड़े पैमाने पर मामले बढ़ रहे हैं। उन देशों में, जिन्होंने सोचा था कि वहां यह खत्म हो गया होगा जैसा कि हमने सोचा था कि फ्लोरिडा में हम इससे उबर चुके हैं और अचानक से संक्रमण फिर लौट आया।
गौरतलब है कि अमेरिका इस वैश्विक महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है जहां संक्रमण के 47 लाख से ज्यादा मामले हैं और इस बीमारी से 1,55,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अब तक छह करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox