टिकटॉक गर्ल की मौत पर राजनीति गर्माई, महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ विवादों में घिरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टिकटॉक गर्ल की मौत पर राजनीति गर्माई, महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ विवादों में घिरे

-विपक्ष कर रहा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संजय राउत आये बचाव में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/महाराष्ट्र/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- टिकटॉक गर्ल पूजा चव्हाण की मौत के मामले में राजनीति गर्मानी शुरू हो गई है। भाजपा ने के आरोप के बाद महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ इस मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। संदिग्ध अवस्था में मौत को लेकर विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। बीते रविवार आधी रात को पुणे की टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पूजा की मौत के बाद जहां उनका परिवार सदमे में है। वहीं महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूजा और महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ के बीच प्रेम संबंध थे।
बता दें कि इस मामले में बीजेपी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। वहीं इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने राज्य सरकार और पुणे पुलिस को नोटिस भी जारी कर दिया है। मगर, पूजा आत्महत्या मामले में घिरे संजय राठौड़ पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। लेकिन शिवसेना में ही इसको लेकर दो गुट बन गए हैं। एक गुट चाहता है कि संजय राठौड़ इस्तीफा दें जबकि दूसरा गुट उन्हें मंत्री पद पर बरकरार रखना चाहता है
पुणे में बीड़ जिले के परली की रहने वाली 22 साल की पूजा चव्हाण पुणे के हैवन पार्क में अपने भाई के साथ रह रही थी। बीते रविवार पूजा ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
जहां एक तरफ संजय राठौड़ से प्रेम प्रसंग के चलते महाराष्ट्र राजनीति में बवाल मचा हुआ है। वहीं पूजा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी आर्थिक तंगी के कारण परेशान थी। लाॅकडाउन में उनकी पोल्ट्री बंद होने के कारम जमा आमदनी खत्म हो गई थी। बैंक से भी किश्तें भरने के लिए फोन आने लगे थे। जिस वजह पूजा काफी परेशान रहती थी।
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत मंगलवार को खुलकर राठौड़ के बचाव में आ गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष आंख मूंद कर हवा में गोलीबारी न करे। इधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक हेमंत नगराले मंगलवार को पुणे पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तर पर जांच शुरू है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox