जेल में नशीले पदार्थ सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने जेल वार्डन सहित दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेल में नशीले पदार्थ सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने जेल वार्डन सहित दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- डी.एल.एफ. फेस-4, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने गुप्त सुत्रों की माध्यम से एक सूचना दो युवको द्वारा जेल में नशीले पदार्थ सप्लाई करने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। पुलिस ने इस मामले में जेल में छापा मारते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसमें एक जेल वार्डन बताया जा रहा है।
सूचना के आधार पर निरीक्षक नवीन कुमार, प्रभारी अपराध शाखा डी.एल.एफ. फेस-4, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कानून की सभी औपचारिकताओं की पूर्ति करते हुए एक पुलिस रेडिंग टीम तैयार की व भोंडसी जेल मोड़ के नजदीक पहुंच गए। जहां पर पुलिस टीम को दो व्यक्ति भोंडसी जेल मोड़ पर खड़े दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा काबू किया। जिन्हें नोटिस के माध्यम से पूछा कि पुलिस टीम को उसके पास नशीला पदार्थ होने का अंदेशा है। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों की तलाशी के लिए राजपत्रित अधिकारी दिनेश कुमार उप-श्रम आयुक्त, गुरुग्राम को घटनास्थल पर बुलवाकर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जा से कुल कुल 110 ग्राम सुल्फा व 24 ग्राम स्मैक मिली।दोनों युवकों की पहचान अंकित पुत्र मामन निवासी गाँव मसानी, थाना धारूहेड़ा और प्रेम चन्द पुत्र आशा राम निवासी गाँव खुडाना, जिला महेन्द्रगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ जब्त कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इसके कब्जा में बरामद हुई स्मैग व सुल्फा इन्हें जेल में बन्द आरोपी दीपक उर्फ दीपू उर्फ चुररी पुत्र बाबूलाल निवासी परसुराम कॉलोनी, ब्राहमणवास भाङावास चैक रेवाङी तक पहुंचाने के लिए लाए थे। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि जेल में बन्द आरोपी दीपक उर्फ दीपू ने अपने भाई धर्मबीर उर्फ मोटो निवासी गाँव डालियावास, जिला रेवाङी को फोन करके जेल में मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए कहा था तो धर्मबीर उर्फ मोटो ने उपरोक्त आरोपी अंकित को मादक पदार्थ जेल में पहुंचाने के लिए दिया था। आरोपी अंकित मादक पदार्थ लेकर उपरोक्त आरोपी प्रेम चन्द को देने के लिए आया था। उपरोक्त आरोपी प्रेम चन्द जेल में बतौर जेल वार्डन तैनात है और प्रेम चन्द जेल में बन्द आरोपी दीपक उर्फ दीपू तक यह मादक पदार्थ पहुंचा देता, किन्तु जब उक्त आरोपी अंकित यह मादक पदार्थ आरोपी जेलवार्डन प्रेमचन्द को दे रहा था तभी पुलिस टीम ने इन दोनों के रंगे हाथ काबू कर लिया।
जेल में बन्द आरोपी दीपक उर्फ दीपू जेल में मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में बन्द है। दीपक उर्फ दीपू पर अवैध हथियार, जेल में मादक पदार्थों की स्पलाई, लङाई-झगङे व मारपीट करके छीनाझपटी करने के कुल 10 अभियोग अंकित है। अभी यह जेल में मादक पदार्थ स्पलाई करने के मामले में बन्द है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों (अंकित व प्रेमचन्द) के कब्जे से कुल 110 ग्राम सुल्फा व 24 ग्राम स्मैक बरामद की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox