द्वारका जिले की कम्यूनिटी पुलिसिंग सेल ने छावला में मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिले की कम्यूनिटी पुलिसिंग सेल ने छावला में मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिले की कम्यूनिटी पुलिसिंग सेल द्वारा छावला में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखते हुए विभिन्न स्कूलों की तकरीबन 80 बच्चियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन द्वारका जिले के डीसीपी संतोष कुमार मीणा के निर्देशनुसार आईपीएस ट्रेनी दीपिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई आईपीएस दीपिका ने बच्चियों को आगे बढ़ने व स्वयं की सुरक्षा करने के गुर सिखाये और साथ ही समाज में हो रहे अपराधों से निपटने के तरीके भी बताये। उन्होने कहा कि द्वारका जिला पुलिस सदैव बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को वचनबद्ध है। वहां पर उपस्थित बच्चियों को आईपीएस ट्रेनी दीपिका से संवाद करने का भी मौका मिला और बच्चियों ने आईपीएस दीपिका से पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर कई सवाल भी किये। जिनका आईपीएस दीपिका ने बड़ी शालीनता से उनका उत्तर दिया। इस अवसर पर ट्रेनी आईपीएस दीपिका ने बच्चियों को किताबे भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में छावला एसएचओ ज्ञानेंदर राणा ने अपने स्टाफ के साथ अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला पुलिसिंग स्टाफ के साथ-साथ काफी संख्या में आरडब्ल्यूए के सदस्य और बच्चियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox