भाजपा ने कृषि अध्यादेशों के समर्थन में नजफगढ़ देहात में निकाली विशाल किसान ट्रैक्टर रैली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा ने कृषि अध्यादेशों के समर्थन में नजफगढ़ देहात में निकाली विशाल किसान ट्रैक्टर रैली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कृषि अध्यादेशों के समर्थन में विपक्ष व भाकियू के विरोध के बावजूद नजफगढ़ देहात में पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने 300 ट्रैक्टरों के साथ विशाल किसान ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों का समर्थन हासिल किया। इस मौके पर नजफगढ़ देहात के किसानों ने सांसद को गदा भंेट कर उनका भव्य स्वागत किया। सांसद ने इन बिलों को किसान हितैषी करार देते हुए कहा कि जब तक संसद में मोदी है तब तक किसानों को डरने की जरूरत नही हैं। इस किसान समर्थन रैली में ग्रामीणों ने भारी संख्या मंे भाग लिया।


रविवार को भाजपा की कृषि अध्यादेशों को लेकर नजफगढ़ के रावता मोड़ से विशाल किसान समर्थन ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। रैली का नेतृत्व पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने किया। इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चहर, जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी, नजफगढ़ निगम जोन चेयरपर्सन सुमन डागर, पार्षद अंतिम गहलोत, पार्षद मुकेश सूर्यान, संदीप शौकीन, बांके पहलवान व सुरज गहलोत समेत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली की शुरूआत से पहले श्री वर्मा ने किसानों से मुलाकात की और जनसभा में उन्हंे संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विधेयक सिर्फ और सिर्फ किसानों के भले के लिए बनाये गये है। किसान बिल के माध्यम से देश भर के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए एक दूसरा विकल्प मोदी जी ने दिया है। जिससे किसान अगर एमएसपी में फसल का दाम अच्छा मिलेगा तो बेच सकेगा और अगर कोई निजी व्यापारी उसको अच्छा दाम पूरे देश भर में देगा तो वह निजी व्यापारी को देगा। एक देश एक बाजार के मूल मंत्र को प्रधानमंत्री जी ने साकार किया है। साथ ही उन्होने कहा कि सरकार ने इन बिलों के माध्यम से बिचैलिये की भूमिका को खत्म किया है ताकि किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिल सके और वो लूटने पिटने से बचे। सांसद प्रवेश वर्मा ने नजफगढ़ और मटियाला के गांवो में विशाल ट्रैक्टर समर्थन रैली निकाली, जिसमें जगह-जगह पर ग्रामीणों लोगों का अपार समर्थन मिला तथा ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत भी किया। ट्रैक्टर यात्रा रावता मोड़ से शुरू होकर समसपुर, जाफर पुर, पंडवाला, खड़खड़ी, उजवा व पंडवाला गांव से होते हुए झटीकरा मोड पर समाप्त हुई। समापन पर भीं ग्रामीणों ने फूल माला डाल कर व खेती के उपकरण भेंट कर उनका स्वागत किया। रैली में 300 से ज्यादा ट्रैक्टरों पर काफी संख्या में किसानो ने इसमें भाग लिया। समापन पर सांसद श्री वर्मा ने किसानों का रैली को समर्थन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox