तीसरे दिन भी बढ़ी सोने की कीमत, चांदी के दामों ने भी छुआ आसमान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तीसरे दिन भी बढ़ी सोने की कीमत, चांदी के दामों ने भी छुआ आसमान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/भावना शर्मा/- जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सोना और चांदी लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। आज भारतीय बाजारों में लागातार तीसरे दिन भी सोने की किमत में इजाफा देखा गया है। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 51,016 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 1.4 फीसदी उछलकर 63,769 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोना और चांदी पिछले सत्र में मजबूती पर समाप्त हुआ था, जो क्रमशः 1.2 फीसदी और 4 फीसदी थी। 

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितता ने सोने पर दबाव डाला। शुरुआती सत्र में 1,932.96 डॉलर पर पहुंचने के बाद हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,925.29 डॉलर प्रति औंस हो गया। डॉलर सूचकांक प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.07 फीसदी ऊपर था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना अधिक महंगा हो गया। अमेरिका के प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितता जारी रही, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी सौदे पर प्रगति की कमी के लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 25.02 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 1 फीसदी गिरकर 876.80 डॉलर और पैलेडियम 0.2 फीसदी घटकर 2,435.35 डॉलर रहा। दुनिया भर में सरकारों और केंद्रीय बैंकों द्वारा अभूतपूर्व प्रोत्साहन उपायों ने इस साल सोने की कीमतों को बढ़ा दिया है। भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 29 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों का कहना है कि डेमोक्रेट्स के अमेरिका में सत्ता में आने और वैश्विक आर्थिक सुधार पर अनिश्चितता कम होने से कीमती धातु को समर्थन मिलेगा। अगस्त में भारत में सोने का वायदा भाव 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य कितना तय किया गया ?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि, श्बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपये प्रति ग्राम है।श् 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox