‘POK हमारा था है और रहेगा’, राजनाथ सिंह का पड़ोसियों को कड़ा संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘POK हमारा था है और रहेगा’, राजनाथ सिंह का पड़ोसियों को कड़ा संदेश

अनीशा चौहान/- देश में चुनाव का माहौल है। 19 अप्रैल को देश में पहले चरण का लोकसभा चुनाव होना है। चुनावी माहौल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है और कहा है कि बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पीएम मोदी के सत्ता में रहते हुए देश की जमीन पर एक इंच भी कब्जा नहीं कर सकता।

रक्षामंत्री ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा, कि पाकिस्तान को आतंकवाद का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा,”जिंदगी में दोस्त बदल सकते है लेकिन पड़ोसी नहीं। पीओके हमारा था है और रहेगा। अगर पाकिस्तान को लगता है कि आतंकवाद को काबू कर पाने में असमर्थ है तो भारत सहयोग करने को तैयार है। आतंकवाद को रोकने के लिये भारत सहयोग करने को तैयार है।”

कांग्रेस पर बोला हमला

रक्षा मंत्री ने 1975 में लगे आपातकाल और कांग्रेस पार्टी के बारे में बात करते हुए कहा,’जिन लोगों ने तानाशाही की इमरजेंसी लगाई वो हम लोगों पर अब तानाशाह होने के आरोप लगाते हैं। मेरी मां को ब्रेन हेम्रेज हुआ था और कांग्रेस की सरकार ने मुझे पेरोल नहीं दिया था। मैं अपनी माता जी के क्रियाक्रम में नहीं जा पाया था ।मेरी मां 27दिन अस्पताल में रहीं और मुझे जेल में रखा गया और मां से अंतिम समय में देखने भी नहीं दिया।’

चीन को भी दिया था संदेश

वहीं इससे दो दिन पहले रक्षा मंत्री ने चीन के द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों का “नाम बदलने” पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि अगर भारत ने भी इसी तरह के प्रयास किए, तो क्या इसका मतलब यह होगा कि चीन के वे इलाके “हमारे क्षेत्र का हिस्सा” बन गए हैं।’ अरुणाचल प्रदेश के नामसाई इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि पूर्वोत्तर राज्य में 30 स्थानों के नाम बदलने के चीन के कदम से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox