
हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में करीब 6 बच्चों की मौत हो गई। साथ ही दर्जनों बच्चे घायल हो गए।वहीं इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस एक्शन में है। हरियाणा पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल दीप्ती राव को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इस मामले में प्रिंसिपल दीप्ति की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
खेड़ा गांव में ग्रामीणों ने नशे में धुत बस ड्राइवर को रोका था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी थी। ग्रामीणों को प्रिंसिपल ने आश्वाशन दिया था कि आज ड्राइवर को जाने दीजिए, कल से हटा दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में हुआ है। यह बस एक निजी स्कूल की है। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि15 बच्चे घायल हुए हैं।
नशे में था बस चालक
हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ है। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे था। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।खबरों के मुताबिक महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित जीएल पब्लिक स्कूल ईद की छुट्टी के बावजूद खुला हुआ था। इसी के चलते आज सुबह सवेरे करीब 35 से अधिक बच्चों से भरी स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी।
रद्द होगी स्कूल की मान्यता
महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जिला उपयुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि आज ईद की सरकारी छुट्टी थी लेकिन इसके बावजूद प्राइवेट स्कूल चलाया जा रहा था। जिसके लिए भी प्रशासन ने इसकी मान्यता रद्द करने के लिए प्रपोजल उच्च अधिकारियों और सरकार को भेज दिया है।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी