वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम करेंगे वार्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम करेंगे वार्ता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता करेंगे। यह वार्ता शाम चार बजे शुरू होगी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। जानकारी के अनुसार इस दौरान देश के सभी राज्यों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति और टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर चर्चा की जाएगी।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आ रही कमी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब दो लाख 25 हजार 449 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह आंकड़ा देश में कोरोना वायरस महामारी के कुल मामलों का केवल 2.16 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटे में महामारी के केवल 18,139 नए मामले सामने आए हैं और 20,539 मरीज ठीक हुए हैं जिससे उपचाराधीन मामलों के आंकड़ों में 2,634 की कमी आई है। ठीक होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और अब तक कुल एक करोड़ 37 हजार 398 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के चलते 234 लोगों की मौत हुई है। मौत के इन मामलों में से 76.50 प्रतिशत मामले आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। मंत्रालय के अनुसार भारत में प्रति दस लाख की आबादी में इस कोरोना वायरस महामारी से मौत का आंकड़ा 109 का है।
बता दें कि देश के 18 राज्यों और केंद्रशाासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं। वहीं, 17 अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं। दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी में मौत का आंकड़ा सर्वाधिक 569 का है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox