नाॅर्थ जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने पकड़े दो संदिग्ध लुटेरे, एक लूट का मामला सुलझाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नाॅर्थ जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने पकड़े दो संदिग्ध लुटेरे, एक लूट का मामला सुलझाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅथ जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने हिन्दूराव अस्पताल के पास से एक व्यक्ति को लूटने के आरोप में दो संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गये तीन मोबाईल फोन बरामद कर लिये है लेकिन पुलिस पीड़ित की सोने की चेन, डायमंड की अंगुठी व नगद रूपयों को बरामद नही कर पाई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि शम्मी ठाकुर निवासी सोनिया विहार ने अपने साथ चार युवकों द्वारा की गई लूट की रिपोर्ट सिविल लाईन्स थाने में दी थी जिसमें उन्होने बताया था कि वह अस्पताल से बाईक लेकर बंदरों को केले खिलाने गये थे और जब वह हिन्दूराव अस्पताल के पीछे बंदरों को केले खिला रहे थे तभी एक युवक आगे से आया और दूसरे ने पिछे से आकर उसे पकड़ लिया और फिर दोनो उसे घसीटते हुए पार्क में ले गये और वहां पहले से दो युवक और मौजूद थे। चारो ने पहले उसे पीटा फिर उसकी सोने की चेन व डायमंड की अंगुठी छीन ली और उसके दो एटीएम कार्ड भी छीन लिये। जिसमें से उन्होने 4 हजार रूपये निकाल लिये। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर इसकी सूचना स्पेशल स्टाफ को भेज दी जिस पर स्पेशल स्टाफ टीम के एएसआई हरफूल सिंह, यशपाल सिंह, हवलदार प्रवीण सैनी, अंसार खान और सिपही प्रवीण को आरोपियों को पकड़ने की एसीपी जयपाल सिंह ने जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस को एक सूचना मिली जिस पर टीम ने खजूरी पुस्ता नजदीक सभारपुर गांव के पास अपन जाल बिछाया ओर आटो में आये दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ पुत्र दौलत अली निवासी आजाद एंक्लेव को न्यू बीआर पब्लिक स्कूल, पूजा कालोनी, ट्रोनिका सिटी लोनी व आरव उर्फ मुकेश उर्फ लालू पुत्र धर्मबीर निवासी राधेश्याम पार्क नियर न्यू बीआर पब्लिक स्कूल, पूजा कालोनी, ट्रोनिका सिटी लोनी से पूछताछ के बाद 3 मोबाइल फोन बरामद कर लिये। पूछताछ के दौरान पता चला की आरोपी आरिफ बेगमपुर थाने में एक हत्या के मामले का मुजरिम है और बेल पर आया हुआ है। उस पर हत्या, चोरी व लूट के तीन मामले पहले से दर्ज है। इस हत्याकांड में आरव भी उसका सहयोगी था। आरोप आरव का रिकार्ड पुलिस अभी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि सिविल लांइस में हुई लूट का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस बाकि लूटे गये सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox