बिंदापुर थाना पुलिस ने पकड़े 3 संदिग्ध लुटेरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिंदापुर थाना पुलिस ने पकड़े 3 संदिग्ध लुटेरे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के तहत बिंदापुर थाना पुलिस ने 3 संदिग्ध लुटेरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गये 3 मोबाइल फोन व एक वैगन आर कार बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 4 जनवरी को अशोक कुमार पुत्र ब्रिजलाल ने एक शिकायत बिंदापुर थाने में दी थी कि तीन युवकों ने उसकी टैक्सी अस्पताल जाने के लिए किराये पर ली थी लेकिन कार में बैटने के बाद उन्होने उसे पकड़ लिया और उसके दो मोबाइल फोन, नगद व गाड़ी छीन कर उसे काली बस्ती विकासपुरी के पास फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गये। पुलिस ने शिकयत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही के लिए एसआई बिरेन्द्र, पीएसआई शुभम, एएसआई सुरेश, सिपाही इन्दर, सिपाही मलकीत व अखिलेश की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने टैकर््नीकल सर्विलांस के माध्यम से एक आरोपी युद्धीष्टर उर्फ योगी पुत्र गिरीश चन्द्रा निवासी औम विहार, फेज-2 उत्तमनगर को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश उर्फ काकू पुत्र चन्दर प्रकाश निवासी आनन्द विहार उत्तमनगर और इन्दरजीत सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी उत्त्मनगर द्वारका पश्चिम को भी पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युद्धीष्टर एलएलबी पास है और साकेत कोर्ट में प्रैक्टिस करते था। लेकिन कोविड-19 के चलते काम बंद हो गया और शराब की लत व दूसरे खचों के लिए उसने अपराध करने शुरू कर दिये। वहीं दिनेश के खिलाफ पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज है और इन्दर के खिलाफ एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों से तीन फोन बरामद किये है। और एक लूटी गई वैगन आर कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने बिंदापुर थाने का ही एक फोन चोरी का मामला भी हल कर आरोपियों से फोन बरामद कर लिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox