PM मोदी ने कतर अमीर से की बातचीत, दोहा हमले पर जताई गहरी चिंता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PM मोदी ने कतर अमीर से की बातचीत, दोहा हमले पर जताई गहरी चिंता

-आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख की जरूरत पर दिया ज़ोर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहा पर इजराइली हमलों को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर चिंता जाहिर की। पीएम मोदी ने इजरायल का नाम लिए बिना कहा कि भारत कतर के भाईचारे वाले राज्य की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है।

पीएम मोदी ने x पोस्ट में लिखा, ‘कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की। भारत कतर के भाईचारे वाले राज्य की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है। हम बातचीत और कूटनीति के माध्यम से मुद्दों के समाधान और तनाव को बढ़ने से रोकने का समर्थन करते हैं। भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए, और सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है।

इससे पहले, भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि वह दोहा पर इजरायली हमलों और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर बेहद चिंतित है। नई दिल्ली ने संयम बरतने का भी आह्वान किया ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए कोई खतरा ना उत्पन्न हो। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हमने दोहा में इजरायली हमलों की रिपोर्ट देखी है। हम इस घटनाक्रम और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर इसके प्रभाव से बेहद चिंतित हैं।’ इसमें कहा गया है, ‘हम संयम और कूटनीति का दृढ़तापूर्वक आग्रह करते हैं, ताकि इस क्षेत्र की शांति और सुरक्षा खतरे में ना पड़े।

बता दें कि इजरायली सेना ने मंगलवार को दावा किया था कि उसने दोहा में हमास के नेताओं को टारगेट पर ले एयर स्ट्राइक की। आईडीएफ और शिन बेट ने घोषणा की है कि इजरायली वायु सेना की ओर से किए गए हमले में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया गया। वहीं कतर ने इस अटैक पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox