5 अगस्त को पाक के नापाक मंसूबे, फिर भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता की फिराक में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

5 अगस्त को पाक के नापाक मंसूबे, फिर भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता की फिराक में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 5 अगस्त को होने जा रहे राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर अपने अंदर जहर पाले बैठा पाकिस्तान भारतीय सैनिकों के साथ एक और बर्बरता की फिराक में है और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों से तालमेल बैठा रहा है। भारत की खुफिया एजेंसियों ने 5 अगस्त को आतंकी हमले की संभावना जताई थी जिसे देखते हुए पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पाक की इस नापाक हरकत का उस समय खुलासा हुआ जब भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बॉर्डर पार से कुछ खुफिया संदेशों को पकड़ा, तो बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों के सिर काटने की साजिश का खुलासा हुआ।
पाकिस्तान की नापाक साजिश का भारतीय एजेंसियों को उस समय पता चला जब पाक अधिकृत कश्मीर में अचानक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की सरगर्मी बढ़ गई और भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बॉर्डर पार से कुछ खुफिया संदेशों को पकड़ा, तो बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों के सिर काटने की साजिश का खुलासा हुआ। खुफिया एजेंसियों के इस दस्तावेज में साफ तौर पर बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना के लोगों ने पाक अधिकृत कश्मीर की चननिया और जमुआ इलाके का दौरा किया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने बॉर्डर पर आतंकी कैंपों का दौरा किया और बैट एक्शन टीम के साथ मीटिंग की।
दस्तावेज में साफ तौर पर लिखा गया है कि पाकिस्तानी सेना ने 5 अगस्त को सीमा पर बैट एक्शन के जरिए भारतीय सैनिकों के सिर काटने की साजिश रची और आतंकी कमांडर मारूफ अहमद खान को बैट एक्शन के एक इलाका विशेष का इंचार्ज बनाया गया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों की इस अलर्ट के बाद पाकिस्तान से लगी तमाम सीमाओं पर चैकसी बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा गया है। ध्यान रहे कि बीते ईद को भी पाकिस्तानी सेना के जनरल बाजवा ने एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि उसी दौरान भारत के खिलाफ बैट एक्शन को अंतिम रूप दिया गया था।
देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश उत्साह का माहौल है और अयोध्या में भक्ति कार्यक्रम शुरूआत के साथ अयोध्या को सजाने का काम भी अब अंतिम चरण में पंहुच चुका है। जहां भारत पूरी तरह से हर्षोल्लास का माहौल है वहीं पाकिस्तान हुक्मरानों के यह बात गले से नीचे नहीं उतर रही है कि भारत में हर मुद्दे को आसानी के साथ क्यों सुलझा लिया जा रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान ने 5 अगस्त को जहां अपने देश में काला दिवस मनाने का फैसला किया है, वहीं दूसरी तरफ उसने सीमा पर गहरी साजिश साजिश रची है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox