नार्थ जिलाः गुलाबी बाग पुलिस ने दिन दहाड़े हुई लूट और हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नार्थ जिलाः गुलाबी बाग पुलिस ने दिन दहाड़े हुई लूट और हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को दबोचा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नार्थ जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुलाबी बाग क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई लूट व हत्या का मामला सुलझाते हुए वारदात के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी से एक मोटरसाइकिल व लूटे गये 32,500 रूपये बरामद कर लिये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है लेकिन उसका सहयोगी अभी भी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
नार्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 11 दिसंबर को गुलाबी बाग में पीसीआर को एक गोली मारने की काल मिली थी जिस पर गुलाबी बाग थाने के एसआई अंजनी कुमार ने पीलर नंबर 142 प्रताप नगर मौक पर पंहुच कर देखा की एक शख्स को बाई तरफ छाती में गोली लगी है। पुलिस उसे लेकर हिन्दू राव अस्पताल गई लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही आंरभ की। हालांकि वारदात का कोई मौके पर गवाह नही था लेकिन फिर भी पुलिस ने पहले मृतक की पहचान की जो विकास गर्ग पुत्र नरेश निवासी नरेला के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक चांदनी चैक में मंगोलपुरी में स्थित फुटवीयर की कंपनी के लिए पैसे रिकावरी का काम करता था। और चांदनी चैक में ही इस वारदात का मुख्य साजिशकर्ता हरीश पुत्र गिरीश निवासी जेपी नगर घोंडा दिल्ली काम करता था।
इस मामले में एसएचओ गुलाबी बाग जे के शर्मा, ने एसआइ्र अंजनी, मिथिलेश, राहुल व सिपाही बलकेस और सोहनवीर को तथा सराय रोहिल्ला थाना एसएचओ लोकेन्द्र व स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज सुनील कुमार व साइबर सेल के इंचार्ज एसआई रोहितवास की एक टीम बनाई गई जिसका निर्देशन एसीपी सरायरोहिल्ला राकेश कुमार त्यागी ने किया। टीम ने काम करते हुए पीड़ित की जानकारी जुटाई और पाया की उस दिन उसके पास एक बैग भी था जिसमे करीब एक लाख रूपये थे। लेकिन घटना स्थल पर बैग नही था। मृतक विकास गर्ग मंगोल पुरी में एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने मौक्े पर पंहुच कर एक प्रत्यक्षदशी से जानकारी जुटाई जिसमें पाया कि जब मृतक बंदा बैरागी मार्ग प्रताप नगर से आ रहा था तो चार लोगों ने उसका बैग छीनने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो उनमें से एक ने उसे गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गये। प्रत्यक्षदर्शी ने बाईक के बारे में भी कुछ जानकारी पुलिस टीम को दी। पुलिस ने बाईक की आरसी के माध्यम से पता लगाया कि वह किसी महिला के नाम पर है। जिसमें जेपी नगर घोडा का पता लिख हुआ था। पुलिस ने छापा मारकर महिला के पति हरीश को पकड़ लिया और उससे बाईक व 23,500 रूपये लूट के भी बरामद कर लिये। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कटरा नील चांदनी चैक में काम करता था। वहां उसने हरीश को देखा था जो दूकानों से मोटी रकम ले जाता था। उसने उसे लूटने की योजना बनाई और यूपी से अपने कुछ दोस्त बुला लिये। उसने बताया कि उन्हे नही पता था कि उसके बैग में सिर्फ एक लाख रूपये है वह तो कम से कम 40 से 50 लाख रूपये का अंदाजा लगाये हुए था। पुलिस आरोपी से उसके सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है ताकि उन्हे भी जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox