नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सिपाही जितेन्द्र ने कपूर फार्म के पास से मोहित नाम के एक बदमाश व चोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से चोरी के 93 हजार रूपये, एक ग्रास कटर व एक म्यूजिक सिस्टम बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि छावला थाना का सिपाही जब गश्त कर रहा था तो उसने एक कपूर फार्म के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में देखा तो उसने उससे पूछताछ के लिए कुछ सवाल किये लेकिन वह उनका सही से जवाब नही दे पाया जिस पर सिपाही जितेन्द्र ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह क्षेत्र में चोरी करने के लिए आया था। और उसने कपूर फार्म से एक घास काटने की मशीन चुराई है। उसने बताया कि उसने नजफगढ़ की एक दूकान से भी 93 हजार रूपये चुराये है। और वह नजफगढ़ व छावला क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहित उर्फ पियूस पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी श्मशान वाली गली, भवानी नगर नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस ने पूछताछ में चोरी व सेंधमारी के 6 मामले हल होने का भी खुलासा किया है ।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े