किसानों का हौंसला बढ़ाने ढांसा बार्डर पंहुचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों का हौंसला बढ़ाने ढांसा बार्डर पंहुचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मंगलवार को नजफगढ़ देहात के ढांसा बार्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत धरनारत किसानों का हौंसला बढ़ाने के लिए दलबल सहित पंहुचें। यहां बता दें कि पिछले 10 दिन से ढांसा बार्डर पर दिल्ली व हरियाणा के किसान भाकियू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर के नेतृत्व में धरना व प्रदर्शन कर रहे है।
इस मौके पर श्री टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर न समझे। जब हम पूरे देश का पेट भर सकते है तो अपनी मांग भी पूरी कराने की ताकत रखते हैं। हम महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे है। हमे पता है कि एक दिन झुकना तो सरकार को ही पड़ेगा। उन्होने कहा कि किसान पिछले 70 साल से लुटता आया है लेकिन अब किसान जाग चुका है। किसान के बेटे ही सीमाओं की चैकसी करते है और किसान के बेटे ही देश का पेट भरते है।

सरकार को पूंजीपतियों की बजाये किसानों के हाथ में सभी अधिकार देने चाहिए ताकि उद्योगपति हो या फिर मंडी व्यवस्था सब किसान की सहमती से काम करें। उन्होने कहा कि भारतीय किसान यूनियन पूरी तरह से देश के किसानों के साथ है और किसी भी कीमत पर अब किसान मानने वाले नही है। सरकार जितना जल्दी हो सके किसानों से बिना शर्त बात करे और इन तीनों बिलों को निरस्त करें। जब तक सरकार इन तीनों बिलों को निरस्त नही करेगी तब तक कैसे बातचीत का माहौल बन पायेगा। सरकार बात करने की तो कह रही है लेकिन उसका माहौल नही बना रही। किसान 20 दिन से सीमाओं पर ठिठुूर रहे है और मंत्री अपने एसी दफ्तरों में बैठकर फरमान जारी कर रहे है। क्या यही सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही है। उन्होने कहा कि क्यों नही मंत्री किसानों के बीच आकर बात करते। आखिर उन्हे चुना भी तो जनता ने ही है जब वह चुनाव के समय जनता के दरवाजे पर जा सकते हैं तो अब अन्नदाता के पास क्यों नही आ सकते क्योंकि सरकार इस मुद्दे पर अडानी-अंबानी से डरती है। उन्होने कहा कि जब तक सरकार इन तीन बिलों को निरस्त नही करेगी तब तक किसान सीमाओं से नही हटेंगे।
श्री टिकैत ने कहा कि अभी तो किसानों ने एक दिन का उपवास रखा है अब जल्द ही किसान अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। हम भी देखते है सरकार कब तक नही झुकती। इस अवसर पर भाकियू अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने श्री टिकैत को भरोसा दिलाया की सभी किसान लगातार धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। श्रीं टिकैत ने धरने पर बैठे किसानों के खाने की व्यवस्था का भी निरिक्षण किया और किसानों के साथ बैठकर सड़क पर लंगर भी लिया। इस अवसर पर दिल्ली भाकियू के संरक्षक राजसिंह डागर ने श्री टिकैत का स्वागत किया व खाप के नेताओं ने उनके ढांसा बार्डर आकर किसानों का हौंसला बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox