नार्थ जिलाः स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा एक कुख्यात वाहन चोर, 11 दुपहियां वाहन बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नार्थ जिलाः स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा एक कुख्यात वाहन चोर, 11 दुपहियां वाहन बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नार्थ जिला मे बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए जिले कके स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रूपनगर थाना क्षेत्र से एक कुख्यात वाहन चोर रिजवान उर्फ पराठा को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से 11 चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किये है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इन वाहनों को मेरठ के कबाड़ी को 5000 रूपये में बेचता था। आरोपी अक्तुबर में जेल बेल पर आया है और तीन महीने मे 40 वाहन चुरा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों को हल किया जा सके।
नार्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 7 दिसंबर को रूप नगर थाने में अनिल कुमार निवासी जवाहर नगर, कमला नगर ने अपनी बाईक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए मामला स्पेशल स्टाफ टीम को दे दिया गया। स्पेशल स्टाफ के एसआई राकेश कुमार, एएसआई राज कुमार, हवलदार दीपक त्यागी, अंसर खान, मनजीत व सिपाही विक्की और प्रवीण को स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज सुनील कुमार ने एसी आपरेशन जयपाल सिंह के निर्देशन में जिम्मेदारी सौंपी। टभ्म ने इस संबंध में जानकारियां जुटाई और टम को पता चला की क्षेत्र में एक वाहन चोर रिजवान काफी समय से चोरियां कर रहा है जिस पर पुलिस ने रिजवान को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जानकारी जुटाई। पुलिस को सूचना मिली की रिजवान रिज रोड़ पर है और उसने बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल से एक बाईक चुराई है। टीम ने अपना जाल बिछाते हुए रिजवान को एक बाईके जिसपर नकली नंबर प्लेट लगी थी पकड़ लिया। पूछताछ में रिजवान ने बताया कि उसने एक बाईक रूपनगर थाना क्षेत्र से चुराई है। जिस बाईक पर वह आया था वह सदरबाजार थाना क्षेत्र से चुराई गई मिली। पुलिस ने जब रिजवान उर्फ पराठा पुत्र मोहम्मद नजीर निवासी लिसारी गेट, मेरठ से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने पिछले 3 महीने मे ंकरीब 40 दुपहिया वाहन चुराये है। लेकिन पुलिस को अभी उसके पास से सिर्फ 11 वाहन ही मिले है। इस पर पुलिस ने बताया कि बाकि वाहन मेरठ का कबा़ड़ी काट चुका है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। आरोपी रिजवान के खिलाफ यूपी में भी वाहन चोरी के दो मामले दर्ज है। आरोपी से पुलिस ने कई वाहनों की नंबर प्लेट भी जब्त की हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox