एनडीएमसी ने पीएम केयर्स फण्ड में डेढ़ करोड़ रुपये का दिया योगदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनडीएमसी ने पीएम केयर्स फण्ड में डेढ़ करोड़ रुपये का दिया योगदान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय स्तर पर अपना आर्थिक योगदान देने के लिए पीएम केयर्स फण्ड में डेढ़ करोड़ रुपये की राशि योगदान स्वरूप दी ।
                                   शनिवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री श्री जी. किशन रेड्डी को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने 1,50, 22, 251.द्ध0रुपयें का एक चेक भेंट किया। इस अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अपर सचिव (यू टी) श्री गोविंद मोहन, पालिका परिषद के सचिव अमित सिंगला और वित्तीय सलाहकार पुष्कल उपाध्याय भी उपस्थित थे। देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए धन के उपायों के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के लगभग 15000 कर्मचारियों (नियमित और अन्य) द्वारा स्वेच्छा से अपने एक दिन के मूल वेतन और महंगाई भत्ते को इस राशि में योगदान के लिये का दान किया गया है। इसके साथ ही नई दिल्ली नगरपालिका परिषद अपने क्षेत्र में कोरोना वायरस (कोविड -19 ) के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सख्ती से लड़ रही है और इसके लिये पालिका परिषद द्वारा अपने क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य, स्वच्छता, कीटाणुशोधन , चिकित्सा और अन्य कल्याण हेतु गतिविधियां चलाने के साथ केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार भी प्रत्येक उपाय किए जा रहें हैं।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की समर्पित टीम के माध्यम से लॉकडाउन अवधि के दौरान अपने क्षेत्र के निवासियों और महत्वपूर्ण कार्यालयों, केंद्र सरकार की इमारतों के साथ-साथ अपने अधिकार क्षेत्र में राजनयिक मिशनों को भी आवश्यक नागरिक सुविधाएं एवं सेवाएं प्रदान कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox