भालू के हमले में पोस्ट मास्टर की दर्दनाक मौत, SDRF ने किया शव रेस्क्यू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भालू के हमले में पोस्ट मास्टर की दर्दनाक मौत, SDRF ने किया शव रेस्क्यू

बागेश्वर/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में सामा-मुनस्यारी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की भालू के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान यश शर्मा के रूप में हुई है, जो मूलतः महेन्द्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) का निवासी था और वर्तमान में एक पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात था।

यश रोज़ की तरह डाक वितरण के लिए साइकिल से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में अचानक एक जंगली भालू उसके पीछे पड़ गया। भालू को देखकर यश घबरा गया और इस घबराहट में उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गिरने के तुरंत बाद भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे यश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम, कपकोट पोस्ट से उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर खाई में उतर कर शव को बरामद किया और स्ट्रेचर की मदद से मुख्य मार्ग तक लाकर स्थानीय पुलिस के हवाले किया।

इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय जंगली भालुओं की निगरानी की जाए और रोकथाम के ठोस उपाय किए जाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

SDRF की तेजी और तत्परता के चलते शव को सुरक्षित निकाला गया, जिससे पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox