जेजेपी संगठन में राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर को मिली नई जिम्मेदारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेजेपी संगठन में राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर को मिली नई जिम्मेदारी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में कई नई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नये पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इनमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 15 सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। वहीं पार्टी ने जेजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका पूरे नजफगढ़ देहात व दिल्ली में पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया है तथा दिनेश डागर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जेजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नये सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए हैं। डॉक्टर अजय सिंह चैटाला के साथ लंबे समय तक काम करने वाले जननायक सेवादल के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है। दिनेश डागर 1998 में इनेलो के दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष रहे फिर 2000से पार्टी प्रेवक्ता और महासचिव रहे।2003 में इनसो के संस्थापक सदस्य रहे और2006 से 2013 तक दिल्ली इनसो के प्रभारी रहे।जननायक जनता पार्टी बनने पर श्री डागर को जननायक सेवा दल का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। इसके अलावा दिनेश डागर ने पार्टी को राज्य स्तरीय रैली हरी चुनरी चैपाल और राष्ट्रीय स्तर की रैलीयो में व्यवस्था की जिमेदारी बखूबी निभाई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox