हल्द्वानी का युवक विजय हनवाल वाटर फॉल में लापता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हल्द्वानी का युवक विजय हनवाल वाटर फॉल में लापता

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/मुक्तेश्वर/हल्द्वानी/देहरादून/मनोजीत सिंह/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पहाड़पानी धारी ब्लॉक के भालूगाड़ वाटर फॉल में शनिवार को हल्द्वानी का देवलचैड़ निवासी युवक विजय हनवाल लापता हो गया। उस समय उसके साथ उसके चार अन्य दोस्त भी थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है लेकिन मूकबधिर होने की वजह से पुलिस पूरी तरह जानकारी नहीं ले पा रही है। वहीँ आज पुलिस और एसडीआरएफ की टीम आज सर्च अभियान में जुट गयी है। वहीं, अंधेरा होने की वजह से लापता युवक का पता नहीं चल पाया था।
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर हल्द्वानी के पांच युवक पिकनिक मनाने के लिए धारी ब्लॉक के भालूगाड़ वाटर फॉल पहुंचे थे। जहां पांच युवक वाटर फॉल में नहाने लगे उसी दौरान इसी समय विजय हनवाल (25) पुत्र चंदन सिंह हनवाल डूब गया। विजय के चार दोस्त लक्ष्मण सिंह, चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह और अंकित सनवाल भी साथ थे। चारों मूकबधिर होने के कारण कोई भी स्पष्ट तौर पर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाए हैं. पुलिस के अनुसार इस दौरान साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन काफी गहराई होने के चलते वह डूब गया। वहीँ विजय के डूबने की सूचना पुलिस ने एसडीआरएफ और उसके परिजनों को दे दी है। विजय घर का इकलौता होनहार चिराग था. घर में उसकी माता, पिता और एक बहन है जो दिल्ली में मेडिकल स्टाफ के तौर पर नौकरी करती है, विजय की माता भी मेडिकल स्टाफ है हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में।
विजय काफी होनहार युवक था.घर के सभी काम करता था. उसके घर वालों ने कुछ समय पहले बुलेट मोटरसाइकिल खरीदी थी उसके लिए। अभी जिम खोलने की उसकी योजना थी। भालूगाड़ वाटर फाल में इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं डूबने की। अगस्त 2019 में भी भालूगाड़ वाटरफॉल में 8 अगस्त 2019 को नहाते वक्त कानपुर निवासी शिवम (20) और जुबेर (25) की मौत हो चुकी है। वहीँ विजय के लापता होने से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox