बाजार में बड़ी उथल-पुथल, सेंसेक्स-निफ्टी हुए धड़ाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाजार में बड़ी उथल-पुथल, सेंसेक्स-निफ्टी हुए धड़ाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वैश्विक इक्विटी बाजार में चैतरफा बिकवाली के चलते आज घरेलू बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 633.76 अंक नीचे 38357.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.48 फीसदी (170.20 अंक) की गिरावट के साथ 11357.25 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट के बाद भी रूपये में मजबूती देखी गई।
कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक इक्विटी में बड़े पैमाने पर बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। अमेरिकी में वॉल स्ट्रीट पर शेयर बाजार भारी नुकसान के साथ बंद हुए और एपल के शेयरों में आठ फीसदी की गिरावट आई। एशियाई बाजार भी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। ब्रेंट क्रूड 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 43.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे बढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे चढ़कर 73.14 (अनंतिम) पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.38 के स्तर पर मजबूती के साथ खुली और आगे बढ़ हासिल करते हुए 73.14 पर बंद हुई, जो अपने पिछले बंद भाव से 33 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.01 के ऊपरी स्तर और 73.47 के निचले स्तर को देखा।
तेल आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से गुरुवार को रुपया 44 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.47 के स्तर पर बंद हुआ था। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 फीसदी बढ़कर 92.77 पर था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज मारुति के अतिरिक्त सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एसबीआई, ग्रासिम, भारती एयरटेल और डॉक्टर रेड्डी शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी और मेटल शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox