चीन ने किया फाइटर जेट मार गिराये जाने की खबर का खंडन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीन ने किया फाइटर जेट मार गिराये जाने की खबर का खंडन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ताइवान की तरफ से फाइटर जेट मार गिराए जाने की खबरों का चीन ने किया खंडन करते हुए कहा कि कुछ लोग फेक न्यूज के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने वाली गलत सूचनाओं को फैलाने की कोशिश की वह कड़ी निंदा करता है।
चीन ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें ये कहा जा रहा था कि ताइवान ने उसके सीसीपी एसयू-35 एयरक्राफ्ट को मार गिराया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए ये बात कही है। मीडिया रिपोटर््स में ये दावा किया गया था कि चीन के एक लड़ाकू विमान ने ताइवान की सीमा में घुसने की कोशिश की थी जिसे मार गिराया गया। चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु सेना कमान ने बताया कि लोगों को भ्रमित करने के प्रयास में इंटरनेट पर जानबूझकर गलत सूचनाओं का निर्माण और प्रसार करके इस तरह के दुर्भावनापूर्ण कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही कहा गया, ताइवान ने सीसीपी एसयू -35 विमान को मार गिराया? वायु सेना कमान ने आज पूरी तरह से मना कर दिया कि यह गलत सूचना है और पूरी तरह से झूठ है।
चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयर स्पेस की सुरक्षा के मद्देनजर वायुसेना का हेडक्वार्टर समुद्र और ताइवान जल संधि को नजदीक से मॉनिटर करता रहेगा और फेक न्यूज के प्रसार को रोकने के लिए समय से सही जानकारी उपलब्ध कराता रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox