अवैध हथियार व शराब के साथ छावला पुलिस ने पकड़े तीन अपराधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध हथियार व शराब के साथ छावला पुलिस ने पकड़े तीन अपराधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अंतर्गत छावला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दीनपुर चैक से जांच के दौरान तीन अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्टल व दो कार्टन अवैध शराब भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि छावला थाना पुलिस के सिपाही प्रवीण व जितेन्द्र जब दीनपुर के आसपास गश्त कर रहे थे तो उन्हे एक सूचना मिली की एक स्र्कोपियों कार में तीन बदमाश अवैध हथियार के साथ आ रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत दीनपुर चैक पर बैरिकेड लगाकर ज्योति गार्डन के पास वाहनों की जांच आरंभ की। करीब 10 बजे सिपाही अशोक भी उनसे आ मिला और उन्होने गोयला गांव की तरफ से एक स्र्कोपियों कार को आते देखा। टीम ने गाड़ी को रूकने का इशारा किया। टीम ने तीनों लोगों से पूछताछ की तो वो उसका ठीक से जवाब नही दे पाये। जिसपर पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उन्हे एक देसी पिस्टल व दो कार्टन अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी विकास पुत्र राजपाल निवासी खेड़ा डाबर, नितेश यादव पुत्र रामअवतार निवासी खेड़ा डाबर व हरीश यादव पुत्र लेट धर्मवीर यादव निवासी खेड़ा डाबर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संभावना है कि आरोपियों से कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox