दिल्ली के राजस्व घाटे भरपाई करेगी शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के राजस्व घाटे भरपाई करेगी शराब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना के संकट के बीच दिल्ली में शराब पीने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली में सरकार ने 27 अपै्रल से आनलाईन शराब की बिक्री को मंजूरी दे दी है। सरकार न यह कदम प्रदेश के राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए उठाया जिसे अब शराब की मदद से पूरा किया जायेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब कारोबारियों की आॅनलाईन शराब की बिक्री योजना पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि इससे योजना से सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या नही होगी और कोरोना संक्रमण से भी बचा जा सकेगा।  
                                        कोरोना वायरस के चलते दिल्ली का राजस्व घाटा लगातार बढ़ता ही जा रहा था। जिसपर सरकार की चिंता बढ़ना भी स्वाभाविक था लेकिन अब दिल्ली सरकार ने इस समस्या का हल निकाल लिया है। जिससे न तो लाॅक डाउन का उल्लंघन होगा और न ही सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या। दरअसल दिल्ली सरकार ने राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए दिल्ली में 27 अपै्रल से आनलाईन शराब की बिक्री की मंजूरी दे दी है। जो भी शराब पीने का इच्छुक है वह आनलाईन किसी ब्रांड की शराब का आर्डर कर सकता है। कंपनी शराब की घर पर डिलिवरी करेगी। दरअसल दिल्ली में अवैध शराब के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे थे जिसकारण शराब कंपनियों की भी परेशानी बढ़ती जा रही थी। उधर दिल्ली सरकार भी अपने राजस्व घाटे को लेकर काफी चिंतित थी जिसे देखते हुए शराब कारोबारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आनलाईन शराब बेचने की योजना बताई जो जिसपर मुख्यमंत्री लोगों की सुरक्षा का पुख्ता खाका देखकर सहमत हो गये और उन्होने अपनी मंजूरी दे दी। यहां बता दें कि पंजाब सरकार भी प्रदेश में शराब बेचने को लेकर आतुर है और इसके लिए उन्होने केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी मांगी है। लेकिन अभी यह पता नही लग पाया है कि क्या दिल्ली सरकार को प्रदेश  में शराग बेचने की उपराज्यपाल या केंद्र से मंजूरी मिल गई है या नही या फिर सरकार इस निर्णय के लिए स्वतंत्र है। अगर यह योजना लागू होती है तो इससे एक बात साफ हो जायेगी कि दिल्ली में अवैध शराब व नकली शराब की बिक्री व तस्करी पर काफी हद तक रोक लग जायेगी और लोगों को अच्छी शराब पीने को मिलेगी। फिलहाल सभी शराब प्रेमी यही दुआ कर रहे है कि दिल्ली सरकार इस योजना को जल्द से जल्द लागू करे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox