किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पंहुचे केजरीवाल, केंद्र से एमएसपी कानून लाने की मांग की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पंहुचे केजरीवाल, केंद्र से एमएसपी कानून लाने की मांग की

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के जंतर मंतर पर सोमवार को पंजाब के किसान कृषि कानून 2020 के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें वो किसान भी हैं जो आम आदमी पार्टी के समर्थन से यहां पहुंचे हैं। उन सभी को समर्थन देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जंतर-मंतर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की रैली को संबोधित करते हुए केंद्र से लेकर पंजाब सरकार तक पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कृषि कानून 2020 को वापस लेने और एमएसपी कानून लाने की बात कही।
ये जो कृषि कानून केंद्र सरकार लाई है ये किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। केंद्र सरकार इन किसान कानूनों को वापस ले और एमएसपी कानून लाए। अगर सरकार एमएसपी कानून लाएगी तो इससे पूरे देश के किसानों की खेती फले-फूलेगी और किसान समृद्ध होंगे। साथ ही केजरीवाल ने ट्विटर पर भी लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, किसान विरोधी कानूनों का विरोध करने आज पंजाब से किसान जंतर मंतर आ रहे हैं। किसानों की मांग है कि बिना उनकी मर्जी और मशवरे से बनाए कृषि कानून को केंद्र सरकार वापस ले। आम आदमी पार्टी किसानों की मांग और हितों के साथ खड़ी है। मैं भी जंतर-मंतर जा रहा हूं, आप सब भी आइए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox