
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड/ मानसी शर्मा – बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी आज अपना त्रेप्पन वां जन्मदिन मना रहे है। मनोज को हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उनकी गिनती बॉलीवुड के मशहूर और टेलेंडेट अभिनेताओं में होती है। मनोज बाजपेयी हर साल 23 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वहीं मनोज फिल्मों के साथ ही अब वेब सीरीज में भी दिखाई देते हैं। मनोज आज सफलता के शिखर पर हैं। आइए जानते उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ खास बाते।
आपको बता दें कि, मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के बेलवां गांव में एक किसान परिवार में हुआ। मनोज पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। बात करें अगर मनोज की शादीशुदा जिंदगी की तो, संघर्ष के दिनों में उन्होंने दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी जो कि, ज्यादा दिनों तक नहीं चली और टूट गई। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने साल 2006 में अभिनेत्री नेहा से शादी की है। जिनके साथ वह खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। बता दें कि नेहा का असली नाम शबाना रजा है। हालांकि इस दौरान मनोज बाजपेयी के अफेयर की खबरें भी काफी सामने आई।
बताते चले कि, मनोज का नाम शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी से भी जुड़ चुका है। खबरों की माने तो दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। इसी दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें भी सामने आई थी। लेकिन बाद में पता चला कि, मनोज पहले से ही शादीशुदा है। जिसके बाद उनकी और शमिता के अफेयर की खबरों पर विराम लग गया।
वहीं मनोज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, उन्हें लाइफ में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। जब वो रिजेक्ट होते थे तो ऐसा लगा कि उनका सपना टूट गया और वो खुदकुशी भी करने वाले थे। मनोज ने कहा, इस मुश्किल भरे दौर में उनके दोस्तों ने उन्हें संभाला और दोस्तों ने ही दिन-रात उनके साथ रहकर उनका ख्याल रखा।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप