-एंट्री गेट पर सिक्योरिटी चेंकिब के दौरान सुरक्षा अधिकारी व वकील के बीच हुआ था झगड़ा
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/– राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आई है। इस बार गोली चलने की यह घटना अपराधियों की वारदात का हिस्सा नही है बल्कि एक सुरक्षाकर्मी द्वारा चलाई गई है। मामला गेट नंबर-8 में सिक्योरिटी ऑफिसर और वकीलों के बीच कहासुनी के दौरान सिक्योरिटी ऑफिसर ने गोली चला दी, जिससे दो वकील घायल हो गए. घायल वकीलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पुलिस सिक्योरिटी ऑफिसर की राइफल और खाली खोला बरामद उससे पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से ही वकीलों में रोष है.
आज सुबह करीब दस बजे के असपास रोहिणी कोर्ट में गोली चलने की कॉल से कोर्ट के बाहर और अंदर दोनों तरफ अफरा-तफरी मच गई. दरअसल रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर 8 के पास संजीव चौधरी और रिशि चोपड़ा नाम के वकीलों का रोहित नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था, बात हाथापाई तक पहुंची है और यह लोग गेट नंबर 8 के अंदर कोर्ट परिसर में एंट्री कर गए. इसी दौरान मौके पर मौजूद एनएपी के एक सिपाही ने झगड़ा कर रहे वकील और अन्य व्यक्तियों को बाहर निकालने की कोशिश की. जिसके बाद वकीलों का सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ झगड़ा शुरू हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद सिक्योरिटी ऑफिसर ने जमीन पर गोली चला दी. गोली के छर्रे दोनों वकीलों को लग गए जिससे वो दोनों घायल हो गए. दोनों घायल वकीलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती करा दिया गया है. गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले से उसका राइफल और खाली खोल बरामद कर लिया है.वहीं इस घटना के बाद से ही वकील में रोष बना हुआ है, उनका कहना है कि जिस सिक्योरिटी को हमारी सुरक्षा के लिए लगाया गया है अगर वही हमारे खतरे का कारण बने हैं तो उन्हें ऐसी सिक्योरिटी नहीं चाहिए. वकीलों ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वो धरना और हड़ताल करेंगे. वहीं पुलिस की जांच लगातार जारी है.


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता