
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को संसद परिसर में शुरू होगी, जहां जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यशाला की योजना कई दिन पहले ही बना ली गई थी, लेकिन पीएम मोदी अब इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा शनिवार को पार्टी सांसदों के लिए आयोजित रात्रिभोज को उत्तर भारत के बड़े हिस्से में आई बाढ़ के प्रभावितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए रद्द कर दिया गया।
रात्रिभोज को किया जा सकता है रद्द
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले सोमवार को भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करने का कार्यक्रम है, लेकिन उसे भी अब रद्द किये जाने की संभावना है। उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार एवं उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि, संख्या बल के हिसाब से राधाकृष्णन आगे नजर आ रहे हैं।
पीएम मोदी को किया जा सकता है सम्मानित
एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री को नए जीएसटी दर की घोषणा के लिए सांसदों द्वारा सम्मानित किए जाने की उम्मीद है। भाजपा का कहना है कि जीएसटी में बदलाव से लोगों पर कर का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को उम्मीद है कि कई वस्तुओं की कीमतों में गिरावट को लेकर लोगों में सकारात्मक भावना का संचार होने से उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में मदद मिलेगी।
बिहार में नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है। भाजपा की कार्यशाला में कई सत्र होंगे, जिनमें पार्टी के इतिहास और विकास के साथ-साथ सांसदों के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने के पाठ भी शामिल होंगे।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत