
क्रिकेट/सिमरन मोरया/- यूएई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 7 सितंबर को शारजाह में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। एक रोमांचक फाइनल होने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि अफगानिस्तान इस सीरीज में पहले एक बार पाकिस्तान को हरा चुकी है और फाइनल में भी हराने का दम रखती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 अफगानी खिलाड़ियों के बारे में जो ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान के लिए काल बन सकते हैं।
इब्राहिम जादरान
अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान पाकिस्तान के लिए फाइनल में सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। बता दें कि इब्राहिम जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 मैचों में 185 रन बनाए हैं। जादरान ने 2 फिफ्टी भी ठोकी हैं।

राशिद खान
अफगानिस्तान के कप्तान और गजब स्पिनर राशिद खान भी इस ट्राई सीरीज में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। राशिद इस सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 6 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। खान पाकिस्तान के लिए यूएई की पिचों पर काल बन सकते हैं।

सेदिकुल्लाह अटल
अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल भी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर उन्हें परेशान कर सकते हैं। अटल गजब फॉर्म में हैं। उन्होंने इस ट्राई सीरीज में सिर्फ 3 मैचों में 141 रन बनाए हैं। सेदिकुल्ला अटल ने इस ट्राई सीरीज में 2 फिफ्टी भी लगाई हैं।






More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
दिल्ली: चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- ऐसा लगा अपना ही मकान..